पुलिस का कहना है कि घटना शुक्रवार की है.
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 25 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करने और तीन लोगों द्वारा उससे दो दिन तक सामूहिक बलात्कार करने की घटना सामने आई है. पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को ककरोली पुलिस थाना क्षेत्र में घटी. उन्होंने बताया कि तीन व्यक्तियों ने एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और दो दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया. महिला के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और एक जंगल में वह अचेत अवस्था में मिली.
यूपी के मुजफ्फरनगर में महिला से 6 माह तक रेप, वीडियो भी बनाया, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा
आपको बता दें कि पिछले महीने भी मुजफ्फरनगर जिले में 24 वर्षीय एक महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा छह महीने तक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. महिला गर्भवती हो गयी थी. क्षेत्राधिकारी हरीश भदौरिया ने बताया कि शोएब नाम के व्यक्ति ने छह महीने से अधिक समय तक महिला के साथ बलात्कार किया और इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया. उन्होंने बताया कि जब महिला गर्भवती हो गयी तब आरोपी के परिवार वालों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया. बाद में महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया. भदौरिया ने बताया कि शोएब, उसके पिता बदरू हसन, उसकी मां नगमा और भाई आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. (इनपुट- भाषा)
मुजफ्फरनगर : ढाबा मालिक ने 14 साल के नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rape, Gang Rape, Muzaffarnagar