इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती हिंदू लड़की के लिए दुख और अत्याचार का सबब बन गई. दरअसल सोशल मीडिया के जरिए तौफीक नाम के शख्स ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया. लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बनाया. फिर ब्लैकमेल करके लाखों रुपये भी ऐंठे. बात सिर्फ यहीं तक नहीं रुकी बल्कि लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम बनाया गया. इस शादी से एक बच्चा भी हुआ मगर अब तौफीक लड़की को भगाकर दूसरी शादी करने की फिराक में है.
तौफीक ने सोशल मीडिया पर लड़की को फंसाया
यह मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के विशुनापुर का है. तौफीक ने करीब 6 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए नागपुर की रहने वाली हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया. इस मामले में लड़की का आरोप है कि तौफीक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया. जिसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो भी बनाया.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठे, लड़की को हिंदू से मुस्लिम बनाया
इसके बाद इसी वीडियो के जरिए तौफीक ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने बताया कि तौफीक नाम का लड़का उसकी वीडियो दिखाकर उसके साथ सालों से शारीरिक संबंध बनाता रहा और उससे लाखों रुपये ऐंठता रहा, जब करीब 3 साल बीत गए तो तौफीक ने हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम बनाया और उससे निकाह कर लिया. ज़ब कुछ दिन बाद लड़की मां बनी तो तौफीक उसे छोड़कर फरार हो गया.
लड़की ने लगाए ये गंभीर आरोप
लड़की जैसे-तैसे तौफीक के घर जा पहुंची, जहां पर उसके साथ करीब तीन साल से परिवारवालों ने खूब अत्याचार किया. यहां तक कि उसे किसी दूसरे के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाने लगा. यही नहीं उस पर गाय का मांस खाने के लिए दबाव बनाया गया. लड़की से लगातार पैसे मांगे जाते रहे और उसके डेढ़ साल के बच्चे को खाने के लिए कुछ नहीं दिया जाता है, जिसको लेकर पीड़ित महिला के द्वारा कई बार इकौना थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई.
इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी. लेकिन अब ज़ब मामला जिले के मीडिया कर्मियों के बीच पहुंच गया तो पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी पति तौफीक के साथ परिवार के 5 लोगो पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द उत्तम का कहना है कि मामले को दर्ज कर एक्शन लिया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं