राजस्थान के अलवर जिले में एक दलित युवक को कुछ लोगों ने मंदिर में नाक रगड़ने को मजबूर किया तथा उसके साथ मारपीट भी की. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को कहा कि आरोप है कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की आलोचना संबंधी अपनी एक टिप्पणी के जवाब में राजेश कुमार मेघवाल ने हिंदू देवताओं के संबंध में कथित तौर पर कोई टिप्पणी कर दी जिसको लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे माफी मांगते हुए मंदिर में नाक रगड़ने को मजबूर किया गया.
घटना सोमवार की बहरोड़ थाना क्षेत्र की है जिसका वीडियो भी वायरल हुआ. मेघवाल एक निजी बैंक में काम करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बहरोड़ के वृत्ताधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि राजेश कुमार ने दो तीन दिन पहले फेसबुक पर उक्त फिल्म की आलोचना की थी. उसने फिल्म के खिलाफ एक पोस्ट लिखी जिसको लेकर आलोचनात्मक टिप्पणियां की गईं. फिल्म पर पोस्ट में युवक ने सवाल किया कि क्या अत्याचार सिर्फ पंडितों के साथ हुआ है दलितों के साथ नहीं. उसने लिखा कि गरीबों पर रोज अत्याचार हो रहे हैं और उनकी सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है.
फिल्म पर मेघवाल की पोस्ट के जवाब में कुछ लोगों ने जय श्री राम और जय श्री कृष्ण लिखा. इन टिप्पणियों पर उसने कथित तौर देवताओं के लिए कुछ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां की. हालांकि उसने बाद में राम और कृष्ण पर टिप्पणी करने के लिए सोशल मीडिया पर उसने माफी मांगी लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने उसे एक मंदिर में माफी मांगने के लिए मजबूर किया. कल उसे मंदिर ले जाया गया जहां उसने माफी मांगी.
अधिकारी ने कहा, 'वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे मंदिर में नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया.' उन्होंने बताया कि बहरोड़ थाने में बीती रात 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और उनमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वे अजय कुमार शर्मा, संजीत कुमार, हेमंत शर्मा, परविंदर कुमार, रामावतार सिंह, नितिन जांगिड़ एवं दयाराम हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं