विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2020

अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर रेप के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई के उपनगरीय सांता क्रूज इलाके में कुछ समय के लिये अभिनेत्री रही एक महिला से शादी का वादा कर कथित रूप से बलात्कार करने के लिए एक ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर रेप के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर.
मुंबई:

मुंबई के उपनगरीय सांता क्रूज इलाके में कुछ समय के लिये अभिनेत्री रही एक महिला से शादी का वादा कर कथित रूप से बलात्कार करने के लिए एक ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी सुदीप कुमार शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है.

उन्होंने कहा कि ओशीवारा में रह रही अभिनेत्री 2016 से शाह को जानती है. दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. सुदीप शाह ने उससे शादी करने का वादा किया था. अधिकारी ने कहा कि हाल ही में पीड़ित को पता चला कि शाह पहले ही शादीशुदा है. उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शाह ने एक अपार्टमेंट खरीदने के लिये उससे पैसे उधार लिये थे. अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Mumbai News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com