विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2019

उत्तर प्रदेश : बांदा में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में अधेड़ व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बांदा शहर के बलखंडी नाका पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मुहल्ले में अधेड़ व्यक्ति द्वारा नौ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश : बांदा में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में अधेड़ व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
  • दुष्कर्म की कोशिश करने वाला अधेड़ व्यक्ति गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश के बांदा की घटना
बांदा:

उत्तर प्रदेश में बांदा शहर के बलखंडी नाका पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मुहल्ले में अधेड़ व्यक्ति द्वारा नौ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ सिटी) आलोक मिश्रा ने बताया, "घटना 17 जुलाई की है. नौ साल की बच्ची अपने घर के दरवाजे पर अकेले खेल रही थी, तभी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति राजमोहन (45) ने उसे बहाने से अपने खाली घर पर बुलाया और दुष्कर्म की कोशिश की. 

उत्तर प्रदेश: मथुरा जिले में सिपाही पर 6 साल के बच्चे से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार किया गया

इसी दौरान आरोपी की पत्नी घर आ गई और उसने शोर मचा दिया, जिससे कई लोग इकट्ठा हो गए और वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया."  उन्होंने बताया, "पीड़ित परिजन पुलिस के पास नहीं गए, बल्कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर लड़की की मां को बुलाया और मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया." 

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पांच साल की बच्ची से रेप, दिव्यांग युवक पर शक


उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए महिला चिकित्सालय भेजा गया है, यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो संबंधित धारा बढ़ाई जाएगी."

VIDEO: बच्चों से रेप पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape Accused Arrested, Rape In Banda, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com