विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2017

शख्स ने फोन पर दी धमकी, 'हैलो, लाल किले को बम से उड़ाना है', पुलिस ने दबोचा तो उगला चौंकाने वाला सच

महफूज़ राजा नामक शख्स की धमकी के चलते लाल किला और दिल्ली के एक होटल का चप्पा-चप्पा तलाशा गया.

शख्स ने फोन पर दी धमकी, 'हैलो, लाल किले को बम से उड़ाना है', पुलिस ने दबोचा तो उगला चौंकाने वाला सच
आरोपी पहाड़गंज के एक होटल में काम करता है
  • इस धमकी के चलते लाल किला और एक होटल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई
  • महफूज नामक आरोपी से स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने सघन पूछताछ की
  • जांच में पता चला कि आरोपी की धमकी महज एक शरारत थी
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो लाल किले को उड़ाने की धमकी दे रहा था. हालांकि ये धमकी महज एक शरारत थी, लेकिन यह हरकत उसे महंगी पड़ गई. महफूज़ राजा नाम के इस शख्स ने शनिवार को दिल्ली पुलिस की नींद उड़ा दी.

महफूज़ की धमकी के चलते लाल किला और दिल्ली के एक होटल का चप्पा-चप्पा तलाशा गया. 15 अगस्त करीब आने के मद्देनजर पुलिस ऐसी किसी भी खतरे की आशंका को बेहद गंभीरता से ले रही है.

(यह भी पढ़ें : अनंतनाग हमले के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम किए)

दरअसल महफूज़ ने एक न्यूज चैनल पर पाकिस्तान को उड़ाने की धमकी का एपिसोड देखकर शनिवार की सुबह रोहिणी में रहने वाले एक शख्स को फोन कर कहा कि वो लाल किला उड़ा देगा. महफूज ने फोन कर उस शख्स से 'हैलो, हम कश्मीर से बोल रहे है इमाम. इंडिया के लाल किले को बम से उड़ाना है. शाम साढ़े आठ बजे.'

वीडियो


पुलिस के मुताबिक महफूज़ पहाड़गंज के एक होटल में काम करता है और होटल की लैंडलाइन से ही उसने फोन किया था. महफूज़ को गिरफ्तार करने के बाद उससे स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की, लेकिन जांच में पता चला कि उसकी धमकी महज़ एक शरारत थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Red Fort, Delhi, Threat To Blow Red Fort, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com