औरंगाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक ऑटो रिक्शा में बैठी लड़की से ड्राइवर द्वारा अश्लील सवाल पूछे गए. ऐसे में लड़की चलते ऑटो से कूद गई, हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट आई है. ये घटना शहर के सिल्लेखाना से शिवाजी हाई स्कूल मार्ग पर संकल्प क्लासेज के सामने हुई है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. गिरफ्तार रिक्शा चालक की पहचान सैयद अकबर सैयद हमीद के तौर पर हुआ है. जिसकी उम्र 39 साल की है. औरंगाबाद क्रांति चौक थाने के पुलिस निरीक्षक डॉ. गणपत दरादे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खोकड़पुरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी 12वीं कक्षा में पढ़ती है. वह गोपाल टी क्षेत्र में निजी ट्यूशन लेती है. वह रोजाना ऑटो से आती-जाती थी.
महाराष्ट्र : छात्रा से ड्राइवर ने पूछे अश्लील सवाल, चलते ऑटो से कूदी नाबालिग; 40 CCTV खंगाल पुलिस ने आरोपी को दबोचा pic.twitter.com/Ja7ekzpWEg
— NDTV India (@ndtvindia) November 17, 2022
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये दुर्घटना 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे क्लास खत्म होने के बाद की है. युवती गोपाल टी से घर जाने के लिए रिक्शा का इंतजार कर रही थी. इस बीच वह आए रिक्शे में बैठ गई. पीड़ित छात्रा को रिक्शे में अकेला बैठा देख रिक्शा चालक अकबर सैयद ने पहले उसका नाम पूछा. लेकिन युवती ने उसे कोई जवाब नहीं दिया. फिर चालक अश्लील सवाल पूछने लगा और अश्लील बातें करने लगा. ऐसे में युवती सहमी गई और रिक्शे से कूद गई गई. उसके सिर पर गंभीर चोट आई है. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.
मामला औरंगाबाद के क्रांति चौक थाना में दर्ज किया गया है. ये पुरी घटना सीसीटीव कैमरे में कैद हुई है. क्रांति चौक पुलिस ने रातभर में 40 सीसीटीवी चेक किए. पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी विशेष टीम को रिक्शा का पता लगाने का आदेश दिया. टीम ने रिक्शा का नंबर ट्रेस कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रिक्शा चालक अकबर सैयद मुंबई का रहने वाला है. जांच में पता चला कि वह चार-पांच महीने पहले औरंगाबाद आया था और किराए पर रिक्शा चला रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं