बिहार के मधेपुरा के भर्राही सकरपुरा गांव में रविवार की रात एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतकों की पहचान सूर्यनारायण साह (50), अनीता देवी (46) और प्रद्युम्न साह (25) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सूर्य नारायण शाह का अपने ही बड़े भाई रामनारायण शाह से कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था. इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की घटना भी हुई थी. जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है.
दूसरी ओर इसे बहुविवाह का परिणाम बताया जा रहा है. मृतक सूर्यनारायण साह को दो बेटे थे. दोनों बेटों ने एक से अधिक बार शादी की थी. बड़े बेटे सुशील कुमार ने दो शादियां की थी. वहीं छोटे बेटे प्रद्युमन ने तीन शादियां की थी. घरेलू कलह के कारण पहली दो पत्नियां इसे छोड़कर चली गई थी. इसके बाद प्रद्युमन ने पांच महीने पहले ही तीसरी शादी की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मृतक सूर्यनारायण साह की छोटी बेटी रेणु कुमारी ने बताया कि उनके पिता से उनके बड़े पापा रामनारायण साह का जमीन विवाद चल रहा था. उनके परिवार के कोई भी लोग हत्या के बाद देखने के लिए भी नहीं आए.
घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेश कुमार, एएसपी प्रर्वेंद्र भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है.
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस हत्या में कई एंगल निकलकर सामने आ रहे हैं. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को मंगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा के आदेश पर प्रिंसिपल सेक्रेट्री फाइनेंस नहीं हुए पेश, जानें पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं