झारखंड (Jharkhand) के पूर्वी सिंहभूम जिले में 32 वर्षीय आदिवासी महिला की उसके प्रेमी ने बिजली के खंभे से सिर टकराकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिला गुलापी सबर अपने पति की मृत्यु (Death) के बाद भोकू सबर (32) के साथ सह जीवन (live in relationship) बिता रही थी. उन्होंने बताया कि भोकू शराब का आदी था और वह अपनी पत्नी से अलग हो गया था. भोकू की पत्नी उसके सनकी व्यवहार के कारण उसे छोड़कर चली गई थी. आदिम सबर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भोकू और गुलापी पिछले छह महीने से पगड़ा गांव में एक साथ रह रहे थे.
बोडम पुलिस थाने के प्रभारी शंकर लाकड़ा ने बताया कि दोनों का मंगलवार को एक मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद भोकू ने बिजली के खंभे में गुलापी का सिर टकरा दिया. उन्होंने बताया कि गुलापी की मौके पर ही मौत हो गई. बुधवार सुबह शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. अधिकारी ने कहा कि भोकू को गिरफ्तार कर लिया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं