विज्ञापन

पत्नी का गला रेतकर शव के पास बैठा रहा पति, बिहार के इस गांव में हुई दिल दहला देने वाली वारदात

बिहार के जमुई में पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ा कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. इस वारदात के बाद आरोपी पति ने जो किया, उसने पुलिस और ग्रामीणों को भी हैरान कर दिया है. पढ़ें गौतम कुमार की यह रिपोर्ट.

पत्नी का गला रेतकर शव के पास बैठा रहा पति, बिहार के इस गांव में हुई दिल दहला देने वाली वारदात
पत्नी की हत्या के बाद शव के पास बैठे आरोपी पति की तस्वीर.
NDTV Reporter

Bihar Crime News Today: बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कहरडीह गांव स्थित महादलित टोला में बुधवार सुबह अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हसुआ से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. मृतका की पहचान 45 वर्षीय उगनी देवी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

चरित्र पर शक के चलते अक्सर होता था विवाद

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति गगन मांझी को अपनी पत्नी उगनी देवी के चरित्र पर शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर घर में झगड़ा और विवाद होता रहता था. बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से से आगबबूला होकर गगन मांझी ने घर में रखा हसुआ उठाया और पत्नी का गला रेत दिया. हमला इतना भयावह था कि अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

हत्या के बाद शव के पास ही बैठा रहा आरोपी

इस पूरी वारदात में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद भी आरोपी पति मौके से फरार नहीं हुआ. वह खून से लथपथ पत्नी के शव के पास ही चुपचाप बैठा रहा. सुबह-सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की भनक लगी, तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

आरोपी पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय खैरा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव के पास ही बैठे आरोपी पति गगन मांझी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया है, जो पुलिस के साथ मिलकर मामले की गहन जांच में जुट गई है.

अधिकारियों ने बताई ये बात

मामले की जानकारी देते हुए जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला अवैध संबंध के शक में की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है. आरोपी पति गगन मांझी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:- पत्नी-बच्चों की देखभाल नहीं की तो पति को होगी जेल, हिमाचल हाई कोर्ट का सख्त फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News In Hindi, Bihar Ka News, Husband Kills Wife News, Jamui News Murder, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com