झारखंड के गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. यहां एक पति ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी. इस ट्रिपल मर्डर का खुलासा गिरिडीह पुलिस ने कर लिया है और हत्यारे को जेल भेज दिया गया है. यह सनसनीखेज वारदात जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव की है. जहां हत्यारा चारो हेंब्रम (32) अपनी पत्नी, बेटी और बेटे सके साथ बरदौनी गांव में रहता था. पुलिस जांच में सामने आया कि चारो हेंब्रम को अपनी पत्नी के चचेरे भाई के साथ कथित नाजायज संबंधों पर शक था. यह बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने ऐसे जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे डाला, जिसके बारे में सुनकर ही लोग सहम जा रहे हैं.
घटना के दिन चारो हेंब्रम ने पहले अपने तीन साथियों के साथ ताड़ी पी. इसके बाद वह रात 9:40 बजे अपने घर लौटा. घर की लाइट बंद देखकर उसने दरवाजा खटखटाया और अंदर गया तो उसने अपनी पत्नी को चचेरे भाई के साथ देख लिया. दोनों के बीच नोकझोंक हुई और चचेरा भाई वहां से चला गया. इसके बाद चारो हेंब्रम ने दरवाजा बंद कर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मासूम बेटी को पत्थर पर पटका, बेटे को साड़ी से लटकाया
पिटाई से घायल रेणुआ अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से भाग निकली, लेकिन उसके पति चारो हेंब्रम ने उनका पीछा किया. घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पनियाय गांव के एक तालाब के पास उसने तीनों को रोक लिया. सबसे पहले उसने अपनी 9 साल की बेटी को निशाना बनाया. सरिता अपने पिता को देख डर से रोने लगी, लेकिन फिर भी पिता का दिल नहीं पसीजा. उसने सरिता को तालाब के पास एक चट्टान पर पटक दिया. चोटिल होने के बावजूद सरिता फिर से खड़ी हुई और अपनी मां को बचाने के लिए माता-पिता के बीच आ गई. लेकिन चारो हेंब्रम ने बेटी को दोबारा चट्टान पर पटक दिया और तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
इसके बाद चारो ने अपनी पत्नी और बेटे की ओर बढ़ा. अपनी बेटी को मरते देख मां बिलखने लगी और उसने अपने बेटे की जान बख्शने की गुहार लगाई, लेकिन चारो हेंब्रम ने उसकी एक न सुनी. उसने साड़ी का पल्लू लेकर 6 साल के बेटे के गले में फंदा बनाया और उसे पेड़ की डाल पर लटका दिया. फिर साड़ी के दूसरे हिस्से से पत्नी का गला घोंटकर उसकी भी हत्या कर दी. दोनों की लाशें पेड़ पर झूलती छोड़ दी गईं, जबकि सरिता की लाश तालाब में पड़ी रही.
पुलिस की जांच और हत्यारे का कबूलनामा
दो दिन पहले पनियाय गांव के तालाब और पेड़ से तीनों की लाशें बरामद हुईं. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लोकाय नयनपुर थाना को दी, जिसके बाद थानेदार ने एसडीपीओ और एसपी को सूचित किया. एसपी डॉ. बिमल ने एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की. पुलिस ने रांची से फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते को बुलाया. जांच के दौरान मृतका के भाई पूरन टुडू ने चारो हेंब्रम, सुनील हेंब्रम और मंझलू हेंब्रम पर हत्या का आरोप लगाया. चारो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि चारो ने कबूला है कि कि उसे अपनी पत्नी के चचेरे भाई के साथ संबंधों की जानकारी थी, जिसके चलते उसने इस हत्याकांड की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया.
घर में मारपीट के साक्ष्य, अन्य आरोपियों की जांच जारी
एसडीपीओ ने बताया कि मृतका के घर में मारपीट के साक्ष्य मिले हैं, जो चारो के बयान से मेल खाते हैं. घटनास्थल पर भी फॉरेंसिक जांच से कई सबूत जुटाए गए हैं. इस मामले में दो अन्य लोगों पर लगे आरोपों की जांच अभी जारी है. चारो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. इस घटना ने बरदौनी और पनियाय गांव में सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोग चारो की इस क्रूरता से हैरान हैं और मृतकों के लिए शोक जता रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं