विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2017

यूपी : बागपत में बस स्टैंड पर महिला का अपहरण कर गैंगरेप

यूपी के छपरौली थानाक्षेत्र में बस स्टैंड से एक महिला का कथित रूप से अपहरण करके उसके साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.

यूपी : बागपत में बस स्टैंड पर महिला का अपहरण कर गैंगरेप
यूपी के बागपत में महिला को अगवा कर गैंगरेप
  • महिला का बस स्टैंड से हुआ अपहरण
  • पति ढूंढने पहुंचा तो सुनाई दी आवाज
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है
बागपत: यूपी के छपरौली थानाक्षेत्र में बस स्टैंड से एक महिला का कथित रूप से अपहरण करके उसके साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने महिला के पति की शिकायत के हवाले से आज बताया कि उसे अपनी पत्नी के साथ कहीं रिश्तेदारी में जाना था. कुछ जरूरी काम की वजह से वह घर पर रुक गया और पत्नी को पहले बस स्टैंड पर भेज दिया.

पढ़ें: गुड़गांव में महिला के साथ गैंगरेप के पहले आरोपियों ने उसकी रोती बच्ची का गला घोंट दिया

पुलिस के मुताबिक पति ने शिकायत में कहा है कि वह जब काम निपटाकर बस स्टैंड पहुंचा तो पत्नी वहां नहीं मिली. तलाश शुरू की तो निकट ही एक मकान के भीतर से उसे किसी महिला की चीख सुनाई दी. पति के अनुसार मौके पर पहुंचकर उसने देखा कि तीन युवकों ने पत्नी को बंधक बना रखा है. पति को देख तीनों फरार हो गए. थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार कुशवाह ने बताया कि महिला ने तीन में से दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

पढ़ें:  मेरठ में दो महिलाओं के साथ सामूहिक गैंगरेप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com