विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2018

खुले में पेशाब करने पर हुई हाथापाई, दोस्तों संग कॉलोनी में की तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग

दिल्ली के संगम विहार के पास बुधवार की देर रात अमित गुजर अपने दोस्त रविंदर सिंह से मिलने के लिए आया.

खुले में पेशाब करने पर हुई हाथापाई, दोस्तों संग कॉलोनी में की तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग
दिल्ली के संगम विहार इलाके में हुई तोड़फोड़
  • संगम विहार में हुई तोड़फोड़
  • घर पर किया पथराव
  • खुले में पेशाब करने पर हुई गहमागहमी
नई दिल्ली: दिल्ली के संगम विहार के पास बुधवार की देर रात अमित गुजर अपने दोस्त रविंदर सिंह से मिलने के लिए आया. अपने घर से वापस जाने के दौरान अमित और स्थानीय निवासी सुनील के बीच खुले में पेशाब करने को लेकर हाथापाई हो गई. कथित जानकारी के अनुसार अमित फिर देर रात करीब 1 बजे वापस उसी जगह अपने दोस्तों के साथ पहुंचा, जहां कॉलोनी निवासियों ने सभी की पिटाई कर दी. 

वरुण धवन ने जिम में की क्रेजी एक्सरसाइज, फैन्स से बोले- घर पर ट्राइ मत करना... देखें Video

अगले दिन गुरुवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे अमित गुजर एक बार फिर अपने दोस्तों संग उसी लोकेशन पर आया, जहां सभी ने सुनिल के पिता राजबीर के घर के पास खड़ी वैगन आर कार पर तोड़फोड़ कर दी. 

 
g40n4lq

दिल्ली के संगम विहार स्थित कॉलोनी में हुई तोड़फोड़


'बधाई हो' देख खुशी से रोने लगे अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता को खत लिखकर भेजा

इतना ही नहीं, अमित गुजर संग आए सभी दोस्त न सिर्फ पास में खड़े मोटरसाइकिल पर भी हमला किया बल्कि हवाई फायर भी किया. सभी ने राजबीर, पार्षद के भाई भुपिंदर सिंह और बुधवार के झगड़े में शामिल विजयपाल सिंह के घर की खिड़कियों पर पथराव भी किए. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urinating In Open, Demolition, Sangam Vihar Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com