विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2020

DRI ने बांग्लादेश से तस्करी कर लाए जा रहे 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया

राजस्व खुफिया निदेशालय ने बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया गया 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त करते हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

DRI ने बांग्लादेश से तस्करी कर लाए जा रहे 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया
2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त
कोलकाता:

राजस्व खुफिया निदेशालय ने बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया गया 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया. डीआरआई ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई. बयान के मुताबिक डीआरआई को सूचना मिली थी कि बांग्लादेश से सीमा के जरिये तस्करी कर सोना भारत लाया गया है. पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले की सीमा की जरिये लाए गए इस सोने को मंगलवार को दो लोग उत्तर दिनाजपुर के दालखोला ले जाने वाले हैं.


दिल्ली में सोने की तस्करी के आरोप में तजाकिस्तानी महिला सहित दो गिरफ्तार

सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बिधाननगर के पास दो व्यक्तियों को रोका.
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दोनों व्यक्तियों ने कहा कि वे दिनहाटा से आ रहे थे. उन्होंने स्वीकार किया कि वे सोने की तस्करी कर रहे हैं. उन्होंने सोने को अपनी कमर पर कपड़े की बेल्ट से सुरक्षित तरीके से बांध रखा था. बयान में कहा गया है कि पकड़े गए दो लोगों की तलाशी में 5.83 किलोग्राम वजन के कुल 50 सोने के बिस्कुट बरामद हुए जिनका बाजार मूल्य लगभग 2.53 करोड़ रुपये है. चालू वित्त वर्ष में पश्चिम बंगाल और सिक्किम क्षेत्र में डीआरआई द्वारा लगभग 275 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DRI, Bangladesh, Gold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com