विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2019

पिता ने जश्न में की हवाई फायरिंग, 8 साल के बेटे के गाल पर लगी गोली, मौत

पूर्वोत्तर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने जश्न में गोली चलाई जो उसके ही नाबालिग बच्चे को जा लगी और उसकी मौत हो गई.

पिता ने जश्न में की हवाई फायरिंग, 8 साल के बेटे के गाल पर लगी गोली, मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

पूर्वोत्तर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने जश्न में गोली चलाई जो उसके ही नाबालिग बच्चे को जा लगी और उसकी मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान यासीन के तौर पर हुई है. जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के पूर्व विधायक राजू सिंह द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर फतेहपुर स्थित एक फॉर्म हाउस में जश्न में की गई हवाई गोलीबारी में एक महिला की मौत होने के कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है.

नए साल की पार्टी में फायरिंग का मामला: घायल महिला की मौत,गोलीकांड के बाद पूर्व विधायक ने मेहमानों को दी थी धमकी

पुलिस ने बताया कि 31 दिसम्बर को न्यू उस्मानपुर थाने में एक व्यक्ति को गोली लगने की घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जश्न में की गई गोलीबारी में आठ साल के बच्चे रेहान के दाहिने गाल पर गोली लग गई थी. अधिकारी ने बताया कि बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि इसके बाद मामला दर्ज किया गया. 

हिरासत में लिया गया पूर्व विधायक राजू सिंह हमारी पार्टी का नहीं : जेडीयू

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि गोली मृतक के पिता यासीन ने चलाई थी। शनिवार को यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बाद में गुनाह स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के लोनी के निवासी रवि कश्यप (21) से बंदूक खरीदी थी. उसने जश्न में हवा में गोली चलाई थी लेकिन दुर्घटनावश गोली वहां मौजूद उसके बेटे को लग गई. पुलिस ने बताया कि कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार भी बरामद हो गया है. 

Video:पूर्व विधायक के फॉर्म हाउस में न्यू ईयर की पार्टी, गोली चलने से महिला की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Man Fires In Air, Northeast Delhi, New Usmanpur, Firing, Firing In Air, 8-year-old Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com