विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2021

बड़ौत में मुठभेड़ में ढेर हुआ पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला शातिर अपराधी

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साझा ऑपरेशन में मंगलवार को एक अपराधी को मार गिराया गया.

बड़ौत में मुठभेड़ में ढेर हुआ पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला शातिर अपराधी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम बड़ौत में मौजूद थी (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साझा ऑपरेशन में मंगलवार को एक अपराधी को मार गिराया गया. यह अपराधी, बड़ौत में सिपाही हत्याकांड का मुख्य आरोपी था. पुलिस ने यह जानकारी थी. मृतक अपराधी की पहचान 38 वर्षीय जावेद इलियास (Zaved Ilias) के रूप में हुई है जोकि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार मंगलवार को हमें जानकारी प्राप्त हुई थी कि जावेद रात 10 से 11 बजे के बीच बिनाली मेरठ रोड से गुजरेगा. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम बड़ौत में मौजूद थी. 

सुरक्षागार्डों को नहीं लगी भनक, फिल्मी अंदाज में एक चोर ले उड़ा 20 करोड़ के गहने - जानें पूरा मामला

दोनों टीमों ने मिलकर अपराधी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. रात करीब 10.30 वह गोल ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया. जब जावेद से सरेंडर करने के लिए कहा गया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. अधिकारी के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जावेद जख्मी हो गया और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई.  

लखनऊ में कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या, उसका साथी घायल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डिप्टी कमीश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि मृतक अपराधी के पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए. जावेद के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था. वह इससे पहले 21 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zaved Alias Rashid Killed, One Lakh Reward On Zaved Alias, UP Police, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com