अनिसिया बत्रा और उसका पति मयंक (फाइल फोटो).
- अनिसिया पति मयंक सिघवी से झगड़े के बाद कथित रूप से छत से कूद गई थी
- वीडियोग्राफी नहीं कराए जाने पर दूसरी बार पोस्टमार्टम कराया गया
- शरीर पर 15 चोटें आई थीं लेकिन गर्दन पर आई चोट से तुरंत मौत हो गई
नई दिल्ली:
दिल्ली के पंचशील पार्क में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली एयर होस्टेस की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहली रिपोर्ट का समर्थन करती है कि उसे पहले गर्दन में चोट लगी थी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि 39 वर्षीय अनिसिया बत्रा ने शुक्रवार को अपने पति मयंक सिघवी से झगड़े के बाद अपने घर की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. अनिसिया के परिवार ने कहा था कि पहले पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं कराई गई जिसके म बाद दूसरा पोस्टमार्टम किया गया.
यह भी पढ़ें : एयर होस्टेस की मौत का मामला: पत्नी को शादी के ढाई साल बाद पता चला था पति का ये 'राज'
अधिकारी ने कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम से पहली रिपोर्ट की पुष्टि हुई है जिसमें कहा गया था कि उसे पहले गर्दन में चोट लगी जो इस बात का संकेत है कि वह खुद कूदी और उसे किसी ने धक्का नहीं दिया था. उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर 15 चोटें आई थीं लेकिन गर्दन पर आई चोट से तुरंत मौत हो गई.
VIDEO : एयर होस्टेस की संदिग्ध मौत
अनिसिया के परिवार के वकील इशकरन सिंह भंडारी ने आरोप लगाया कि परिवार को संदेह है कि मयंक ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी क्योंकि घटना के बाद घटनास्थल को सील नहीं किया गया था. वकील ने कहा कि उसके पास गिरफ्तारी से पहले घटनास्थल से छेड़छाड़ करने के लिए 72 घंटे का समय था.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anissia Batra