विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2018

गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी झांसी में गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस की एसआईटी टीम ने आरोपी 20 वर्षीय सुनील को झांसी से गिरफ्तार कर लिया

गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी झांसी में गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • 11 नवम्बर को सेक्टर 49 से बच्ची का अपहरण हुआ था
  • 12 नवम्बर को मासूम का का शव सेक्टर 66 के सुनसान इलाके में मिला था
  • आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था
नई दिल्ली: गुरुग्राम में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस कामयाबी मिली है. पुलिस ने आरोपी 20 वर्षीय सुनील को झांसी से गिरफ्तार कर लिया है.

गुरुग्राम पुलिस की एसआईटी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया. गौरतलब है कि तीन साल की मासूम का 11 नवम्बर को सेक्टर 49 से अपहरण हुआ था. 12 नवम्बर को मासूम का खून से सना नग्न शव गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर 66 के सुनसान इलाके से बरामद किया था. बच्ची के परिजनों ने 20 वर्षीय सुनील पर अपहरण, दुष्कर्म और हत्या करने का शक जताया था.

साइबर सिटी गुरुग्राम में हुई इस शर्मसार घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और आरोपी की पहचान भी कर ली थी. आरोपी पड़ोस में रहने वाला युवक है. पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.

यह भी पढ़ें : मानवता शर्मसार, गुरुग्राम में 3 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, आरोपी फरार

यह पूरा मामला गुरुग्राम के एक सेक्टर का है, जहां दूसरे राज्य का एक परिवार रहता है. तीन साल की बच्ची 11 नवम्बर की शाम को लापता हो गई थी. इसकी सूचना सेक्टर 65 थाने में दी गई थी. अगले दिन सुबह बच्ची का शव नग्न अवस्था में एक खंडहर नुमा कोटड़े में मिला. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई थीं. वह घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था.

VIDEO : मंदसौर रेप के दोषियों को फांसी की सजा

साइबर सिटी में इस तरह मासूम की हत्या का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस तरह की घिनौनी वारदातें सामने आ चुकी हैं. करीब दर्जन भर मामलों में मासूमों से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले सामने आए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape And Murder Of 3 Year Old Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com