- कुत्ते पर पत्थर फेंके तो मार दी गोली
- दिल्ली के वेलकम इलाके की घटना
- आरोपी मौके से फरार
राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कुत्ते पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद में एक शख्स की जान चली गई. मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक अफाक रविवार रात काम से लौटकर घर की तरफ जा रहा था. तभी घर के नजदीक एक कुत्ते ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया. कहीं कुत्ता काट न ले इस डर ने अफाक ने उस पर कुछ पत्थर फेंक दिए. अफाक का पत्थर फेंकना कुत्ते मालिक मेहताब को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने अपनी पिस्टल से अफाक पर गोली चला दी.
उत्तर प्रदेश के संभल में पेड़ से लटके मिले दो सगी बहनों के शव, पुलिस जांच में जुटी
गोली लगते ही अफाक खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा. गोली चलने की आवाज सुनने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. देखा तो लहूलुहान अफाक जमीन पर गिरा हुआ था. उस फौरन नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल को मृत घोषित कर दिया गया. इधर आरोपी मेहताब गोली मारने के बाद से फरार बताया जा रहा है.
16 साल की किशोरी से सौतेले पिता और रिश्तेदार ने किया बलात्कार, वीडियो भी बनाया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दिल्ली एनसीआर में आए दिन छोटी छोटी बातों पर हत्या जैसे जघन्य अपराधों की जानकारी सामने आती रहती है. हाल ही में एनसीआर में नए साल की पार्टी में एक पूर्व विधायक ने रौब दिखाते हुए हवाई फायरिंग किया था जिसमें महिला आर्किटेक्ट की मौत हो गई थी. गुरुग्राम में भी एक मामूली सी बात पर एक शख्स की बदमाशों ने नृशंसता से हत्या कर दी थी.
Video: दिल्ली में फैशन डिजाइनर की हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं