विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2021

AUS vs IND: स्टीव स्मिथ को दिखाकर रोहित शर्मा ने क्रीज पर किया कुछ ऐसा, देखकर कमेंटेटर भी रह गए दंग..देखें Video

AUS vs IND 4th Test: ब्रिसबेन टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिली जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. दरअसल लंच से ठीक पहले भारत के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को चिढ़ाने के लिए क्रीज पर जाकर कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा सोशल मी़डिया पर हो रही है

AUS vs IND: स्टीव स्मिथ को दिखाकर रोहित शर्मा ने क्रीज पर किया कुछ ऐसा, देखकर कमेंटेटर भी रह गए दंग..देखें Video
AUS vs IND: स्टीव स्मिथ को दिखाकर रोहित शर्मा ने क्रीज पर किया कुछ ऐसा, देखकर कमेंटेटर भी रह गए दंग..देखें Video

AUS vs IND 4th Test: ब्रिसबेन टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिली जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. दरअसल लंच से ठीक पहले भारत के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को चिढ़ाने के लिए क्रीज पर जाकर कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा सोशल मी़डिया पर हो रही है. दरअसल रोहित क्रीज पर जाकर जानबूझकर शैडो प्रैक्टिस करते दिखे. रोहित जब पिच पर शैडो प्रैक्टिस कर रहे थे तो स्मिथ उन्हें देख रहे थे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि सिडनी टेस्ट मैच के दौरान स्मिथ पर ऋषभ पंत के गार्ड को खराब करने का आरोप लगा था. हालांकि उस बात को ज्यादा तूल नहीं दिया गया लेकिन रोहित ने ब्रिसबेन टेस्ट मैच के दौरान स्मिथ को दिखाकर शैडो बल्लेबाजी करने की प्रैक्टिस कर उनको चिढा़ने की जरूर कोशिश की है. वहीं, रोहित के इस अंदाज को देखकर कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने मजाक में कहा, ' और स्मिथ सिर्फ देख रख रहे हैं, शायद रोहित, स्टीव स्मिथ को चिढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे थे, या शायद वह नहीं कर रहे थे." इतना कहने के बाद मांजरेकर और बाकी साथी कमेंटेटर हंसते हुए सुनाई पड़ते हैं. 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज, इस खिलाड़ी के नाम 32 गेंद पर सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 336 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 33 रनों की बढ़त हासिल की थी. वहीं. अब दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 200 से ज्यादा रनों की बढ़त बना ली है. 

Aus vs Ind 4Th Test: वॉशिंगटन सुंदर की पारी से करोड़ों फैन हुए खुश, लेकिन पिता एम. सुंदर नहीं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमें 1-1 टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर है. टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को कितने रनों का लक्ष्य देती है. ब्रिसबेन में जो भी टीम टेस्ट मैच जीतने में सफल रहेगी वह टीम सीरीज भी जीत जाएगी.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Steven Peter Devereux Smith, Australia Vs India 01/15/2021 Auin01152021195485, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com