विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2011

भारतीयों को तालमेल बिठाने में मुश्किल होगी : वार्नर

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को लगता है कि भारतीय क्रिकेटरों को आगामी टेस्ट शृंखला के दौरान हालात से सांमजस्य बिठाने में कठिनाई होगी।
मेलबर्न:

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को लगता है कि भारतीय क्रिकेटरों को आगामी टेस्ट शृंखला के दौरान हालात से सांमजस्य बिठाने में कठिनाई होगी। उन्हें लगता है कि जितनी ज्यादा देर तक भारतीयों को मैदान से बाहर रखा जाएगा, मानसिक रूप से उनके लिए उतनी ही मुश्किल होगी। वार्नर ने कहा, उनके बल्लेबाजी लाइन अप को देखो। आप सोच सकते हो कि इन खिलाड़ियों को हम कैसे आउट करेंगे। लेकिन हम जानते हैं कि वे ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां का विकेट अलग होता है और हमें लगता है कि उनका मानसिक दृष्टिकोण भी भारत में खेलने के उनके दृष्टिकोण से थोड़ा अलग होगा। उन्होंने कहा, हमें लगता है कि वे इस बात से वाकिफ हैं कि वे भारत में शृंखला, जहां का विकेट टर्न करता है और यह उनके पक्ष में होता है। लेकिन जब वे यहां आते हैं, तो शायद हम भी जानते हैं कि वे उछाल भरे विकेट से सांमजस्य नहीं बिठा पाएंगे।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, ऑस्ट्रेलिया, भारत, टेस्ट सीरीज, डेविड वार्नर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com