विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2015

उम्मीद है भारत-पाक के बीच दिसंबर में सीरीज होगी : वकार यूनुस

Also Read in
उम्मीद है भारत-पाक के बीच दिसंबर में सीरीज होगी : वकार यूनुस
वकार यूनुस (फाइल फोटो)
कराची: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों की बहाली पर अनिश्चितता के बादलों के बीच पाकिस्तान के कोच वकार यूनुस ने कहा है कि उन्हें दिसंबर में द्विपक्षीय सीरीज होने की उम्मीद है। उनका मानना है कि नियमित क्रिकेट से दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है।

वकार ने कहा, मुझे उम्मीद है कि यह सीरीज होगी, क्योंकि मेरा मानना है कि नियमित सीरीज खेलने से दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों टीमों ने 2007 के बाद से एक-दूसरे के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं खेला।

उन्होंने कहा, हमने पिछले आठ साल में आपस में एक भी टेस्ट नहीं खेला, जो निराशाजनक है। दोनों देशों के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए आगामी सीरीज खतरे में लग रही है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह सीरीज होगी।

उन्होंने कहा, यदि यह सीरीज नहीं होती है तो क्रिकेट के लिए यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा, क्योंकि हर कोई भारत-पाक मैच देखना चाहता है। दोनों देशों के लिए यह द्विपक्षीय क्रिकेट बहाल करने का सर्वश्रेष्ठ मौका है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वकार यूनुस, भारत-पाक क्रिकेट सीरीज, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, पीसीबी, Waqar Younis, Indo-Pak Cricket Series, PCB, Pakistan Coach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com