विज्ञापन

पीटरसन नंबर-1, तिलक वर्मा टॉप-3 में, पाकिस्तान के खिलाफ पहले 5 टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

पाकिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 22 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली, तिलक की पारी के दम पर भारत ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 211 रन बनाए.

पीटरसन नंबर-1, तिलक वर्मा टॉप-3 में, पाकिस्तान के खिलाफ पहले 5 टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
Tilak Varma का धमाका

भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. भारत के 211 रन के टारगेट के सामने पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी और भारत ने मैच को जीत लिया. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने कमाल की पारी खेली और 28 गेंद पर 61 रन बनाने में सफल रहे. फाइनल में तिलक वर्मा ने 22 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में तिलक ने 3 चौके और 4 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. तिलक ने आखिरी समय में धुआंधार बल्लेबाजी कर पाकिस्तान के गेंदबाजों को खूब परेशान किया जिसके कारण भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन का स्कोर बनाया. तिलक वर्मा नो 231 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर पाकिस्तान का हाल बुरा कर दिया, तिलक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों वह पाकिस्ता के सबसे बड़े दुश्मन हैं 

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ तिलक ने अबतक 5 पारियों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान 206 रन बनाने में सफल रहे हैं. तिलक वर्मा ने 103 के औसत के साथ रन बनाए हैं. इस दौरान उनके खाते में दो अर्धशतक हैं. ऐसा कर तिलक ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. तिलक वर्मा अब पाकिस्तान के खिलाफ पहले 5 T20I पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. 

पाकिस्तान के खिलाफ पहले 5 T20I मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. 236 - केविन पीटरसन
  2. 207 - भानुका राजपक्षे
  3. 206- तिलक वर्मा
  4. 203 - रीज़ा हेंड्रिक्स 
  5. 199 - विराट कोहली 
  6. 199 - एडेन मार्कराम

एशियन गेम्स के फाइनल में तिलक ने शिवम दुबे के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की जिसने पाकिस्तान की थोड़ी सी उम्मीद को भी खत्म कर दिया. तिलक का टी-20 इंटरनेशनल में यह 9वां अर्धशतक है. मैच की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली, इसके अलावा शिवम दुबे ने 27 रन की पारी खेली, आजके मैच में वैभव सूर्यवंशी कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए. भारत-पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल में 211 रन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच का यह सबसे बड़ा टीम स्कोर है. 

यह भी पढ़ें | अभिषेक नंबर-1, नंबर 2 तिलक वर्मा, कोहली नंबर 3, भारत-पाक टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप 5 बैटर्स

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेते ही सैम अयूब ने किया 'बेबी सेलिब्रेशन', मचा बवाल,अभिषेक शर्मा ने ऐसे दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namboori Thakur Tilak Varma, India, Pakistan, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com