विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
नई दिल्ली:
क्रिकेटर विराट कोहली, जो हाल ही संपन्न वर्ल्ड टी 20 टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, को मुंबई में बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ देखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई में दोनों ने एक साथ डिनर किया और दोनों अपनी-अपनी गाड़ी में वापस चले गए।
बता दें कि कुछ महीनों पहले दोनों के अलग होने की खबरें खूब चर्चा में थीं। विराट (27) और अनुष्का (27) जो काले रंग के कपड़ों में बहुत सुंदर दिख रहीं थी, को मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर देखा गया।

बाद में अनुष्का को एक कार में देखा गया।

विराट अलग कार में चले गए।

यह फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई थी।
फरवरी में ही यह खबर आई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। विराट कोहली ने अनुष्का को फॉलो करना बंद कर दिया था। विराट ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अनुष्का को फॉलो करना बंद कर दिया था लेकिन, अनुष्का अभी भी विराट को फॉलो कर रही हैं। दोनों में कड़वाहट की वजह पैसों को बताया जा रहा था।
इंस्टाग्राम पर विराट कोहली ने ऐसी तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसको लेकर इस प्रकार की चर्चा को बल मिला था। बाद में यह तस्वीर विराट कोहली ने डिलीट कर दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं