Year Ender 2024: साल 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. क्रिकेट की लिहाज से देखें तो ये साल भारतीय टीम के लिए काफी स्पेशल रहा. रोहित शर्मा की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा. साल 2007 के बाद पहली बार टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी.
2024 में टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने की तैयारी आईपीएल से ही शुरू हो गई थी. इस साल का IPL कई मायनों में खास रहा. कई मैचों में 200 रनों का पहाड़ खड़ा हुआ और इसके साथ ही कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी उभरकर सामने आए जिन्होंने इस टूर्नामेंट के बाद खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की और धमाल मचाया. इस लिस्ट में शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है. आइए नजर डालते हैं आईपीएल 2024 में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड्स पर जिसने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
T20 में सबसे बड़ा रन चेज
आईपीएल 2024 में कई ऐसे मैच हुए जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों ने 200 रनों का पहाड़ खड़ा किया. हालांकि, पंजाब किंग्स ने ऐसा कारनामा किया जो इससे पहले टी20 क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में PBKS ने 262 रनों का पीछा कर ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा. इससे पहले टी20 में कभी भी इतने बड़े टोटल का पीछा नहीं किया गया था.
किसी T20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
जिस मैच में पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा रन चेज करने का रिकॉर्ड बनाया उसी मुकाबले में एक और बड़ा कीर्तिमान रचा गया. KKR बनाम PBKS मैच में गेदबाजों की जमकर धुनाई हुई. इस मैच में कुल मिलाकर 42 छक्के लगे जो एक रिकॉर्ड है. इससे पहले किसी टी20 मैच में इतने ज्यादा सिक्स नहीं लगे थे.
IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भले ही खिताब जीतने से चूक गई लेकिन काव्या मारन की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में ऐसा खेल दिखाया जिससे फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ. RCB के खिलाफ मैच में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी ने ऐसा कमाल किया कि रनों का अंबार लग गया. SRH ने 20 ओवरों में 287 रनों का स्कोर खड़ा किया जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है.
मार्कस स्टोइनिस ने रचा इतिहास
लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने इतिहास रच दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रनों का पीछा करते हुए स्टोइनिस ने नाबाद 124 रन बनाए. किसी बल्लेबाज की ओर से रन चेज करते हुए ये सर्वाधिक टी20 स्कोर है.
पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक और धांसू रिकॉर्ड अपने नाम किया. शुरुआती 6 ओवरों में गेदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए SRH ने स्कोरबोर्ड पर बिना कोई विकेट खोए 125 रन टांग दिए. टी20 क्रिकेट में पावरप्ले का ये सबसे बड़ा स्कोर है जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं