भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हालिया प्रदर्शन से पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) काफी प्रभावित नजर आए. अख्तर ने पंत की तारीफ करते हुए कहा है कि ये युवा एक निडर क्रिकेटर है और जिसके पास विपक्षी टीम को परेशान करने के लिए कई तरह के शॉट हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे (ENG vs IND) में शतकीय पारी के बाद पंत को कई मौजूदा और दिग्गज क्रिकेटरों की ओर से बहुत तारीफ सुनने को मिल रहा है. पंत ने रविवार को नाबाद 125 रन की पारी (Rishabh Pant Century) के भारत को 260 रन के टारगेट को हासिल करने में मदद की. अपने प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए अख्तर ने कहा पंत ने अकेले ही भारत को ये सीरीज जीता दी.
अपने यूट्यूब चैनल पर शोएब अख्तर ने कहा, "ऋषभ पंत एक निडर क्रिकेटर हैं. उनके पास कट शॉट, पुल शॉट, रिवर्स स्वीप, स्लॉग स्वीप और पैडल स्वीप है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में (टेस्ट) मैच जीता, उन्होंने यहां (इंग्लैंड में) मैच जीता और भारत को एक अकेले दम पर सीरीज जीताई."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि अख्तर ने पंत से उनके फिटनेस पर ध्यान देने की गुजारिश करते हुए उन्हें कुछ वजन घटाने की सलाह दी है. उनका मानना है कि 24 वर्षीय खिलाड़ी एक मॉडल बन सकते हैं और करोड़ों कमा सकते हैं. साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत को अपने मशहूर शब्द फैंटा के साथ भी जोड़ा. पूर्व तेज गेंदबाज ने भारतीय खिलाड़ी ने ऋषभ ‘फैंटा' कह कर संबोधित किया.
पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा, "वह थोड़ा अधिक वजन का है. मुझे उम्मीद है कि वह इसका ख्याल रखेगा. क्योंकि भारतीय बाजार बड़ा है. वह अच्छा दिखने वाला शख्स है. वह एक मॉडल के रूप में उभर सकता है, करोड़ों में कमा सकता है. क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति भारत में सुपरस्टार बनता है, तो उन पर बहुत निवेश किया जाता है."
भारत ने टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की. इससे पहले इंग्लैंड ने रिशेड्यूल पांचवें टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज 2-2 से टाई कर दी थी और भारत को वो टेस्ट सीरीज जीतने से रोक दिया था.
टीम इंडिया अब तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए 27 जुलाई से वेस्टइंडीज से भिड़ेगी.
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं