PAK vs ENG: इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट मैच जीतकर पाकिस्तान का टेस्ट सीरीज में 3-0 से पूर्ण सफाया कर दिया. पहली बार पाकिस्तान की टीम को अपने देश में टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद PAK फैन्स निराश हैं और पाकिस्तान क्रिकेट औऱ कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की खूब आलोचना कर रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) अपने कप्तान के सपोर्ट में उतरे हैं. शाहीन ने ट्वीट कर बाबर की कप्तानी का सपोर्ट किया है. तेज गेंदबाज ने ट्वीट करते हुए लिखा,' बाबर आजम हमारी और पाकिस्तान की शान है, जान और पहचान है.वो हमारा कप्तान है और रहेगा, कुछ और सोचना भी मना है.प्लीज टीम को सपोर्ट करें. यही टीम हमें जीताएगी भी, कहानी अभी खत्म नहीं हुई.'
Babar Azam hamari or Pakistan ki Shan, jaan or pehchan hai. Wo Hamara kaptaan hai or rahe ga. Kuch or #sochnabhimanah hai.
— Shaheen Shah Afridi (@iShaheenAfridi) December 20, 2022
Please support this team. Yahi team hame jitaye gi bhi. Kahani abhi Khatam nahi howi. #Respect pic.twitter.com/WyjW98pJuA
शाहीन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वाययरल हो रहा है. शाहीन के अलावा शाहनवाज दहानी ने भी ट्वीट कर बाबर को सपोर्ट किया है. शाहनवाज ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'प्रशंसा और सकारात्मकता की तुलना में नफरत और आलोचना तेजी से फैलती है. लोग दूसरों को गिरते हुए देखना पसंद करते हैं, हम सब जानते हैं कि इंग्लैंड एक बेहतरीन टीम है और उसने नई रणनीति से हमें चौंका दिया. हमारी टीम ने गलतियां की लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ इंशाअल्लाह हम मजबूती से वापसी करेगें.'
Hatred & Criticism spreads faster than appreciation & positivity. People just love seeing others fall. We all know that @englandcricket were better side & surprised us with new strategy. Our team did make mistakes but will come back strong against Kiwis InshAllah. https://t.co/MwAMALVRqY
— Shahnawaz Dahani (@ShahnawazDahani) December 20, 2022
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से मिली हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर ने अपनी कप्तानी को लेकर कहा कि, 'इस तरह का कोई दबाव नहीं है. वास्तव में, मैं इसका आनंद लेता हूं. और इससे मेरी बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ता. यह एक सम्मान रहा है. मैं हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. पहले पाकिस्तान, बाकी सब चीजें बाद में.'
ये भी पढ़े-
PAK vs ENG: बाबर आजम का एक और धमाका, 'WORLD RECORD' की बराबरी कर मचाया कोहराम
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं