विज्ञापन
Story ProgressBack

हूबहू वही चेहरा, वही मुस्कान, वही आंखें, सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख हैरान रह गए फैंस, बोले- इसे कहते हैं कुदरत का करिश्मा

सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनकी शख्सियत इतनी खास थी कि आज भी उन्हें याद किया जाता है, चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं सुशांत सिंह के हमशक्ल से.

हूबहू वही चेहरा, वही मुस्कान, वही आंखें, सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख हैरान रह गए फैंस, बोले- इसे कहते हैं कुदरत का करिश्मा
सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख हैरान रह गए फैंस
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन से करियर की शुरुआत की. सुशांत का पहला शो पवित्र रिश्ता इतना सुपरहिट रहा कि उन्होंने बुलंदियों को छू लिया. 21 जनवरी 1986 में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत यहीं नहीं रुके, उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया और यहां पर काई पो छे!, एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे जैसी कई बेहतरीन फिल्में की और फैंस के दिलों में जगह बनाई. 14 जून 2020 को उनकी अचानक मौत से फैंस को तगड़ा झटका लगा. दरअसल उन्होंने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. यह बात आज भी फैंस को खटकती है और लोग सुशांत को याद करते हैं. अब अगर आप सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हैं और उन्हें देखना चाहते हैं तो आप इस शख्स को देख सकते हैं जो हूबहू सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखता हैं.

यह तो है सुशांत सिंह राजपूत की जेरोक्स कॉपी

इंस्टाग्राम पेज पर एक शख्स का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आप देखेंगे की एक यंग लड़का नजर आ रहा है, जिसके हेयर स्टाइल, स्माइल, आंखें एकदम सुशांत सिंह राजपूत की तरह है. दरअसल, इस शख्स का नाम अयान है, जो अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके ढाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है और यूजर्स उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की जेरोक्स कॉपी बताते हैं.

यूजर्स बोले सुशांत की मम्मी से मिलवा दो

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखने वाले इस शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. कोई सुशांत सिंह राजपूत को याद करके कह रहा है कम बैक सुशांत. तो कोई कह रहा है कि आप जो भी हो एक बार सुशांत सर की मां को जरूर मिलना, उनको भगवान पर फिर से भरोसा हो जाएगा. एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज एक चीज पर बिलीव हुआ कि अपने जैसे दिखने वाले भी होते होंगे, जस्ट लाइक सुशांत सर. एक अन्य यूजर ने लिखा वेलकम बैक सुशांत सर. इसी तरह से इस शख्स के वीडियो पर हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं और उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की कार्बन कॉपी तक कह चुके हैं. 

वीडियो: वो फिल्म जिसके Producer बने 5 लाख किसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
रजनीकांत, सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ 90s की एक्ट्रेस नगमा ने किया था काम, आज बदल चुका है पूरा लुक
हूबहू वही चेहरा, वही मुस्कान, वही आंखें, सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख हैरान रह गए फैंस, बोले- इसे कहते हैं कुदरत का करिश्मा
रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ कार में नजर आईं सुहाना खान, अभिषेक बच्चन चला रहे थे गाड़ी
Next Article
रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ कार में नजर आईं सुहाना खान, अभिषेक बच्चन चला रहे थे गाड़ी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;