विज्ञापन

74 साल में सिर्फ चौथा पाकिस्तानी गेंदबाज, साकिब खान ने रचा इतिहास

पाकिस्तान के हालात कैसे भी हों, लेकिन उसके यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है. और यह बात एक बार फिर से पाकिस्तानी पेसर साकिब ने साबित की

74 साल में सिर्फ चौथा पाकिस्तानी गेंदबाज, साकिब खान ने रचा इतिहास
पाकिस्तानी युवा पेसर साकिब खान
source: X

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज साकिब खान ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पारी में 7 विकेट (7/130) झटके और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया.  चौथे दिन के खेल की शुरुआत में जब श्रीलंका ने अपनी पारी 404/4 के मजबूत स्कोर से आगे बढ़ाई, तो साकिब खान ने शानदार वापसी करते हुए विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. उन्होंने अपने शुरुआती स्पेल में ही शतकवीर धनंजय डी सिल्वा (167) को आउट कर बड़ी साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस (119) को भी पवेलियन की राह दिखाई. बहरहाल, इस कारनामे के साथ ही साकिब खान करियर के पहले ही टेस्ट में एक पारी में 7 विकेट लेने वाले पाकिस्तान टेस्ट  इतिहास के करीब 74 साल में सिर्फ चौथे गेंदबाज बन गए. चलिए बाकी गेंदबाजों के नामों पर भी गौर फरमा लें:-

                          प्रदर्शन
नामबनामसाल
7/130साकिब खानश्रीलंका2026
7/114अबरार अहमदइंग्लैंड2022
7/66मोहम्मद जाहिदन्यूजीलैंड1996
7/99मोहम्मद नाजिरन्यूजीलैंड1969

साकिब ने अपनी धारदार गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेथ से निचले क्रम के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया और कुल 7 विकेट अपने नाम किए। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी के चलते श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 446 रनों पर सिमट गई, जिससे पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 12 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई

इसके साथ ही साकिब खान टेस्ट डेब्यू मैच की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले चौथे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा मोहम्मद जाहिद (7/66 बनाम न्यूजीलैंड, 1996), मोहम्मद नाजिर (7/99 बनाम न्यूजीलैंड, 1969) और अबरार अहमद (7/114 बनाम इंग्लैंड, 2022) ने किया था. साकिब अब पाकिस्तान के उन चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में पांच या उससे अधिक विकेट हासिल किए.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saqib Khan, Pakistan, Sri Lanka, Pakistan Vs Sri Lanka 11/09/2026 Pksl11092026274140, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com