
9.5 ओवर (1 रन) कदमो का इस्तेमाल करते हुए शाकिब आगे की ओर आये और गेंद को लेग साइड की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया|
9.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
9.3 ओवर (4 रन) चौका!!! मॉर्गन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को रिवर्स करने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद कीपर के ऊपर से फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई, जहाँ से मिला चार रन|
9.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
9.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को खेला ज़रूर लेकिन रन का मौका नहीं बन पाया| 75/4 कोलकाता|
8.5 ओवर (1 रन) कैच का मौका चहल के पास लेकिन एक टफ चांस!! मौका मिल गया बल्लेबाज़ को इस बार| सामने की तरफ हवा में मारा था| चहल ने छलांग लगते हुए उसे एक हाथ से लपकना चाहा लेकिन उनकी उँगलियों से टकराते हुए लॉन्ग ऑफ़ पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
8.4 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार अपनी गुगली से पूरी तरह से बीट करा दिया| पिक नहीं कर पाए इस बार शाकिब|
शाकिब अल हसन अब अगले बल्लेबाज़..
8.3 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! चौथा बड़ा झटका यहाँ पर कोलकाता को लगता हुआ| युजवेंद्र चहल के हाथ लगी दूसरी विकेट| दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने समय गंवाए बिना आउट का इशारा किया| बैक फूट पर जाती हुई मॉर्गन आर्मी| 74/4 कोलकाता|
8.2 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
8.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप किया शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई गेंद जहाँ से सिंगल मिल सका|
7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| समझदारी के साथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ ढकेला और रन हासिल किया| 8 के बाद 73/3 कोलकाता|
7.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
7.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को पुश कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
7.3 ओवर (0 रन) गली की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
7.2 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल हासिल किया|
7.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
7.1 ओवर (2 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के बाहर| कीपर से हुई चूक और बाई के रूप में एक और सिंगल भी आया|
6.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल के साथ स्ट्राइक अपने पास रखा|
दिनेश कार्तिक अगले बल्लेबाज़...
6.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर मॉर्गन एंड कंपनी को लगता हुआ| दोनों सलामी बल्लेबाज़ अब पवेलियन की ओर चालते बने| नितीश राणा 18 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का बने पहला शिकार| लेग स्पिन आगे डाली गई जिसको दूर से ही मिड विकेट की दिशा में स्वीप कर बैठे| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा ताल मेल नही हुआ कि गेंद स्टैंड तक पहुँच सके| हवा में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद देवदत पदिकल जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 66/3 कोलकाता|
6.4 ओवर (4 रन) चौका!! रैम शॉट!! पहले ही मन बना लिया था कि पीछे मारना है| गुगली थी जिसे कीपर के ऊपर से मार दिया| कोहली गेंद के पीछे भागे लेकिन गेंद ये रेस जीत गई और पहले सीमा रेखा के पार निकल गई|
6.3 ओवर (0 रन) पॉइंट पर इस गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
6.2 ओवर (4 रन) चौका!! काफी रिस्की शॉट था और स्लिप फील्डर कोहली के पास से निकल गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ जहाँ से चौका मिल गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को लेट कट कर दिया|
6.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को स्वीप किया लेग साइड पर और सिंगल के साथ खाता मॉर्गन का खुला|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| इसी के साथ पॉवर की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 57/2 कोलकाता| अभी भी मॉर्गन एंड आर्मी को जीत के लिए 48 गेंदों पर 148 रन चाहिए| हालाँकि चेन्नई की इस ख़तरनाक पिच पर वो भी बैंगलोर के शानदार गेंदबाज़ी के आगे काफ़ी मुश्किल सा लगता हुआ| लेकिन कोलकाता के पास अभी भी काफी बड़े-बड़े हिट लगाने वाले बल्लेबाज़ मैदान में आना बाकी हैं| फ़िलहाल क्रीज़ पर अभी नितीश राणा के साथ इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी करते हुए...
5.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! बड़ा विकेट इस मोमेंट पर आता हुआ| पॉवर प्ले की आखिरी गेंद पर मिल गई वो विकेट जिसकी बैंगलोर को तलाश थी| 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए राहुल| ऊपर डाली गई गेंद को स्लॉग करने गए मिड विकेट की ओर| गेंद टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज ले बैठी| शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद जहाँ सिराज ने एक बेहतरीन कैच को कम्प्लीट किया और टीम को बड़ी राहत दिलाई| 57/2 कोलकाता|
5.5 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट लेग की ओर स्वीप किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|
5.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इस ओवर से आती हुई दूसरी बाउंड्री त्रिपाठी के बल्ले से यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| गैप में गई गेंद सीधे चार रन के लिए|
5.3 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में इस गेंद को कट किया| सिराज द्वारा शानदार स्टॉप!! एक ही रन मिल पाया चौके की जगह|
5.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ कोलकाता का 50 रन पूरा हुआ| राणा के बल्ले से निकालता हुआ पहला छक्का!!! आगे डाली गई गेंद को कदमो का इस्तेमाल करते हुए राणा ने गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
5.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलर सिंगल लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया लेग साइड की ओर जहाँ एक रन आया|