- रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल की यादें साझा की हैं.
- उन्होंने बताया कि टीम ने शुरू में 3 विकेट जल्दी खो दिए थे तब क्या माहौल था.
- विराट कोहली ने मुश्किल हालात में अहम भूमिका निभाई.
- रोहित ने कहा कि कोहली ने अक्षर के साथ बेहतरीन साझेदारी की.
Rohit Sharma on Virat Kohli Batting in T20 WC 2024 Final: टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले को लेकर उन पलों को याद किया जो हर एक कप्तान के लिए सबसे बड़ा इम्तेहान होता है. रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले को लेकर बताया की कसिए एक वक्त ऐसा था जब टीम इंडिया ने शुरुआत के 3 विकेट जल्दी खो दिए थे और उसके बाद रोहित के दिमाग में क्या कुछ चल रहा था. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान बताया की कैसे टीम ने मुश्किल हालात में खेल को अपने पक्ष में किया और विराट कोहली कैसे एक अहम किरदार के तौर पर फाइनल मुकाबले के किंग मेकर बने.
रोहित शर्मा ने कहा, "जब हमने 2024 टी20 विश्व कप फाइनल में 3 विकेट जल्दी खो दिए, तो मैं घबरा गया था. मैं रिलैक्स नहीं था और ड्रेसिंग रूम में बहुत नर्वस था, लेकिन विराट कोहली ने शानदार पारी खेली, उन्होंने अक्षर के साथ शानदार साझेदारी की. हमें पारी के दौरान बल्लेबाजी करने के लिए एक खिलाड़ी की जरूरत थी, विराट ने शानदार प्रदर्शन किया."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"यह हम सभी के लिए, उस समूह के लिए बहुत मायने रखता था. हमने इतने करीब आकर और पीछे रह जाने के दिल टूटने का अनुभव किया था. इसलिए यह खास था. हमने सावधानीपूर्वक योजना बनाई. हमने हर एक दिन कड़ी मेहनत की, लगातार यह सोचते हुए कि विश्व कप कैसे जीता जाए. इसलिए उस दिन हर खिलाड़ी की भावनाएं बाहर आ गईं.".
रोहित शर्मा ने कहा, "जब मैं 2024 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए उतरा, तो मेरे दिमाग में बस यही था कि मुझे किसी तरह स्कोर करना है, मुझे उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना है और उनके खिलाफ रन बनाना है. और मैं हर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के खिलाफ आक्रमण करना चाहता था."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं