विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2020

AUS vs IND: दूसरे टी-20 से ठीक पहले मिचेल स्टार्क ने लिया नाम वापस, पूरे टी-20 सीरीज से हुए बाहर

AUS vs IND 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला सिडनी में खेला जाएगा. दूसरे टी-20 मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने टी-20 सीरीज के बाकी बचे मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है.

AUS vs IND: दूसरे टी-20 से ठीक पहले मिचेल स्टार्क ने लिया नाम वापस, पूरे टी-20 सीरीज से हुए बाहर
AUS vs IND: दूसरे टी-20 से ठीक पहले मिचेल स्टार्क ने लिया नाम वापस, पूरे टी-20 सीरीज से हुए बाहर

AUS vs IND 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला सिडनी में खेला जाएगा. दूसरे टी-20 मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने टी-20 सीरीज के बाकी बचे मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी साझा की है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार स्टार्क के परिवार का कोई सदस्य बीमार है. जिसके कारण तेज गेंदबाज ने टी20 सीरीज में बचे बाकी मैचों से खुद के नाम को अलग कर लिया है. ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि परिवार खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है.ऑस्ट्रेलियाई कोच ने स्टार्क के बारे में आगे कहा कि वह जब चाहें टीम में वापस आ सकते हैं उनका हम स्वागत करेंगे. 

कुछ ऐसे मैंने बुमराह की यॉर्कर के रहस्य को जाना, जैम्स पैटिंसन ने किया खुलासा

गौरतलब है कि टी-20 सीरीज के बाद कंगारू टीम को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा. अब ये देखना है कि टेस्ट सीरीज से पहले स्टार्क टीम के साथ जुड़ पाते हैं या नहीं. 

मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 में 34 रन देकर 2 विकेट लिए थे. पहले टी-20 में उन्होंने अपनी घातक गेंद पर शिखर धवन को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई थी. अब जब स्टार्क टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं तो उनकी जगह एंड्र्यू टाई या फिर डैनियल सैम्स को शामिल किया जा सकता है. 

Aus vs Ind 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया और भारत की ये फाइनल इलेवन उतरेंगी मैदान पर, नजर दौड़ा लें!

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच भी चोटिल हैं, ऐसे में दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी यह देखना दिलचस्प होगा. सीरीज का आखिरी टी-20 मैच 8 दिसंबर को सिडनी में ही खेला जाएगा. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mitchell Aaron Starc, Justin Langer, Australia Vs India 12/06/2020 Auin12062020198746, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com