- मिशेल स्टार्क के 250 टेस्ट विकेट पूरे
- मिशेल स्टार्क ने 59वें टेस्ट में हासिल किया यह कारनामा
- ऑस्ट्रेलिया की ओर से 250 विकेट लेने वाले 9वें गेंदबाज
AUS vs Ind: मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने अपने टेस्ट करियर में 250 विकेट पूरे कर लिए हैं. दूसरे टेस्ट मैच से पहले तक स्टार्क के नाम 248 विकेट दर्ज थे. ऐसे में जैसे ही स्टार्क ने मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत को आउट किया वैसे ही टेस्ट करियर में 250 विकेट पूरे कर लिए. स्टार्क के द्वारा ऐसा करते ही वह मिचेल जॉनसन (313) के बाद दूसरे बायें हाथ के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे तेज 250 विकेट लेने का रिकॉर्ड डेनिस लिली के नाम है. लिली ने 48 टेस्ट में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं, शेन वार्न और ग्लेन मैकग्रा ने 55 टेस्ट में 250 विकेट अपने टेस्ट करियर में पूरे किए थे. मिचेल जॉनसन ने टेस्ट में 250 विकेट 57वें टेस्ट में हासिल किया था.
टेस्ट क्रिकेट के 143 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा संयोग
Starc's wrist position and shape on the ball is something that was missing for a while.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 27, 2020
The way he is now able to get the ball back in makes him a far more dangerous bowler.#AUSvIND
Test wicket No.250 for Starc + Test dismissal No.150 for Paine! @VodafoneAU | #AUSvIND pic.twitter.com/yptEW2hFyY
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2020
मिशेल स्टार्क ने यह कारनामा 59वें टेस्ट में हासिल किया. इसके साथ-साथ स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की ओर से 250 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले 9वें गेंदबाज भी बन गए हैं.
Aus vs Ind: ऋषभ पंत ने 'धोनी' बनकर अश्विन को ऐसे दिलाई मैथ्यू वेड की विकेट..देखें Video
वहीं, टिम पेन (Tim Paine) ऑस्ट्रेलिया की ओर से बतौर विकेटकीपर सबसे तेज 150 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. पेन ने 33वें टेस्ट में यह कमाल बतौर विकेटकीपर कर दिखाया है. ऐसा कर पेन ने एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. गिलक्रिस्ट ने 36वें टेस्ट में बतौर विकेटकीपर 150 शिकार करने में सफल रहे थे.
Fastest to 250 Test wickets for Australia (in matches)
— Samuel Ferris (@samuelfez) December 27, 2020
48 - Lillee
55 - Warne, McGrath
57 - Johnson
59 - STARC#AUSvIND
मेलबर्न टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 195 रन बनाए हैं. जिसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में संभल कर बल्लेबाजी कर रही है. कप्तान रहाणे ने अर्धशतक जमाकर भारतीय पारी को संवारने का काम किया है. रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 23वां र्धशतक जमाया. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रहाणे का यह 5वां टेस्ट अर्धशतक है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं