- डेविड मथिआस की शादी में शरीक हुए केएल राहुल
- मौजूदा समय में बहरीन के लिए शिरकत करते हैं डेविड
- डेविड मथिआस की पत्नी का नाम कलियानी देसाई
भारतीय टीम के 29 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक चाहर (Deepak Chahar) बीते कल जया भारद्वाज (Jaya Bhardwaj) के साथ शादी के बंधन में बधे. इस दौरान देश दुनिया के कई क्रिकेटर इस शादी में शरीक हुए, लेकिन टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) किसी और शख्स की शादी में ही व्यस्त नजर आए. दरअसल राहुल ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. इन तस्वीरों में वह बहरीन के लिए खेलने वाले डेविड मथिआस (David Mathias) की शादी में व्यस्त नजर आ रहे हैं.
डेविड मथिआस का जन्म 20 मार्च 1991 में भारत के कर्नाटक शहर में हुआ था. मौजूदा समय में वह बहरीन के लिए बतौर बल्लेबाज शिरकत कर रहे हैं. मथिआस की पत्नी का नाम कलियानी देसाई है. राहुल ने डेविड मथिआस और कलियानी देसाई की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह दोनों क्यूट कपल्स को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को राहुल ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'भाई की शादी.'
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बता दें मथिआस ने कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट में पांच फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनकी राहुल के साथ मुलाकात हुई, और यहीं से दोनों के बीच जबरदस्त दोस्ती का भी आगाज हुआ.
बात करें मथिआस के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक चार T20I मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार पारियों में 39.7 की एवरेज से 119 रन निकले हैं. वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने इतने ही मुकाबलों की तीन पारियों में गेंदबाजी की है, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं