विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2024

IND vs AUS: "वो आ गया तो..." ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की भारत की तारीफ, एडिलेड टेस्ट से पहले दे दिया ये बड़ा बयान

Justin Langer on IND vs AUS Adelaide Test: पर्थ टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया की नज़र एडिलेड टेस्ट में बढ़त हासिल करने की होगी

IND vs AUS: "वो आ गया तो..." ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की भारत की तारीफ, एडिलेड टेस्ट से पहले दे दिया ये बड़ा बयान
Justin Langer on IND vs AUS Adelaide 2nd Test

Justin Langer on IND vs AUS Adelaide Test: टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Perth test) को 16 साल बाद हराकर ये साबित कर दिया की मैदान कही का भी तो हम फतह करना जानते हैं. टीम इंडिया ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में जीत हासिल की थी और उसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy 2024) के पहले टेस्ट में 295 रनों के बड़े अंतर से ऑस्ट्रलिया को रौंद कर उनके हौसले को पस्त कर दिया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma Back in 2nd Test vs AUS) की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के इतने शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के साथ कार्यवाहक कप्तान रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah vs AUS) की भी जमकर तारीफ़ हो रही है.

बुमराह ने ना सिर्फ एक कप्तान के तौर पर टीम को आगे बढ़ाने का काम किया बल्कि टीम की मुश्किल परिस्थितियों में खुद अपनी जिम्मेदारी को बहुत ही सुलझे हुए अंदाज़ में इस्तेमाल किया. बुमराह ने हालाँकि मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा था की मई जिमेदारी के साथ और बेहतर प्रदर्शन करता हूँ और उन्होंने इस बात को साबित भी किया.

स्टिन लैंगर ने एडिलेड टेस्ट को लेकर कहा

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाडी जस्टिन लैंगर ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की शानदार शतकीय पारी के साथ साथ जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाज़ी देखकर खुद को हैरान बताया और साथ ही कहा की पर्थ में टीम इंडिया का प्रदर्शन अद्भुत था कर मैं तो ये कहता हूँ की जब एडिलेड टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो जाएगी और गिल भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हो गए तो फिर उस मुकाबले का क्या होगा मैं ये देखने के लिए बेताब हूँ की आगे क्या होता है 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Australia, Justin Langer, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Australia Vs India 2024/25, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com