विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

साबरमती नदी में मिली भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादा की लाश, पोते से मिलने निकले थे...

साबरमती पुलिस थाने के थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि संतोक सिंह बुमराह का शव नदी से निकाला गया. पुलिस को संदेह है कि 84 वर्षीय संतोक बुमराह ने आत्महत्या की.

साबरमती नदी में मिली भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादा की लाश, पोते से मिलने निकले थे...
भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह. (फाइल फोटो)
  • दो दिनों से लापता थे बुमराह के दादा संतोक सिंह
  • साबरमती नदी से पुलिस ने निकाली संतोक बुमराह की लाश
  • पुलिस को संदेह है कि संतोक बुमराह ने आत्महत्या की
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादा संतोक सिंह बुमराह का शव साबरमती नदी के किनारे मिला. वह पिछले दो दिन से लापता थे. पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की. साबरमती पुलिस थाने के थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि संतोक सिंह बुमराह का शव नदी से निकाला गया. पुलिस को संदेह है कि 84 वर्षीय संतोक बुमराह ने आत्महत्या की.

यह भी पढ़ें : ..तो यह है बुमराह के बल्लेबाजों को 'गुमराह' करने के बॉलिंग एक्शन का राज़!

सोलंकी ने बताया कि उनकी बहू राजिंदर बुमराह ने शुक्रवार को वस्त्रपुर थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार संतोक बुमराह एक दिसंबर को उत्तराखंड से अहमदाबाद जसप्रीत बुमराह से मिलने के लिए आए थे, लेकिन वह शुक्रवार की रात को वस्त्रपुर स्थित अपने घर से लापता हो गए थे. उन्होंने परिजनों को नहीं बताया कि वह कहां जा रहे हैं.

सोलंकी के अनुसार यह आत्महत्या का मामला लगता है और जांच की जा रही है. अहमदाबाद में जन्में 24 वर्षीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय एकदिवसीय टीम के नियमित सदस्य हैं. उन्हें हाल में दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया.

VIDEO : पुणे से लापता चार में से एक का शव मिला


एक स्थानीय टीवी चैनल ने कहा कि संतोक सिंह ने कहा था कि जब वह जसप्रीत बुमराह से मिलने गए तब वह घर पर नहीं थे और खिलाड़ी की मां ने उन्हें (संतोक सिंह को) बाद में उनसे (जसप्रीत से) मिलने नहीं दिया. वह इसके बाद से लापता थे. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Bumrah Grandfather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com