विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2022

क्या T20 वर्ल्ड कप में धोनी की होगी वापसी?

दुनिया के बेस्ट फिनिशर में शुमार धोनी ने बीते कल चेन्नई को एक रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई. धोनी के इस उम्दा पारी के पश्चात् कई लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या वह T20 वर्ल्ड के लिए दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं?

क्या T20 वर्ल्ड कप में धोनी की होगी वापसी?
सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी
  • सीएसके ने एमआई को हराया
  • धोनी ने आखिरी ओवर में चौका लगाकर दिलाई जीत
  • महज 13 गेंद में बनाए नाबाद 28 रन
मुंबई:

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को चार बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीता चूके 40 वर्षीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की बल्लेबाजी मौजूदा सीजन में रंग में नजर नहीं आ रही थी, लेकिन जब आई तो महत्वपूर्ण मौके पर आई. उन्होंने बीते कल एमआई के खिलाफ चेन्नई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मुंबई के खिलाफ आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी. इस दौरान उन्होंने जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) के ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी. उन्होंने उनादकट की तीसरी गेंद पर पहले पहल छक्का जड़ा. इसके पश्चात् चौथी गेंद पर चौका, पांचवी गेंद पर डबल और छठवीं गेंद पर चौका जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई.

धोनी इस बेहतरीन बल्लेबाजी को देख क्रिकेट प्रेमी भी काफी हर्षित नजर आए. मैच समाप्त होने के पश्चात् कई लोगों के जेहन में सवाल आए कि क्या धोनी T20 वर्ल्ड कप के लिए वापसी कर सकते हैं? इसके अलावा कई फैंस ने सवाल किया कि क्या धोनी T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 मैच खेलने की सेंचुरी लगाएंगे? फिलहाल यह तो एक सवाल है.

माही तुस्सी ग्रेट हो: धोनी के मैच जिताते ही जडेजा ने पहले झुकाया सिर, फिर लिपट गए गले से, देखें Video

बता दें धोनी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चूके हैं. वहीं उनकी मौजूदा उम्र 40 साल है. वह जल्द ही 41 साल के होने वाले हैं. ऐसे में शायद ही वह दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करें. यही नहीं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं.

बात करें धोनी के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 227 मैच खेलते हुए 199 पारियों में 39.9 की एवरेज से 4866 रन बनाए हैं. आईपीएल में धोनी के नाम 24 अर्धशतक दर्ज है.

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Jaydev Dipakbhai Unadkat, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com