विज्ञापन
5 years ago

IND vs SL 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. श्रीलंका पहली पारी में 4 विकेट पर 108 रन बनाए हैं. भारत से श्रीलंका अभी बी 466 रन पीछे हैं. इस समय क्रीज पर निसानका 75 गेंद पर 26 रन और असलांका 12 गें पर 1 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की ओर से अश्विन ने 2 विकेट, बुमराह और जडेजा के खाते में आए 1-1 विकेट. इससे पहले भारत ने 8 विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित की. जडेजा ने 175 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं अश्विन 61 रन बनाकर आउट हुए.   स्कोरकार्ड

पहले दिन भारत ने बनाए थे 6 विकेट पर 357 रन

इससे पहले पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत  ने 6 विकेट पर 357 रन  बना लिए थे. भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 96, हनुमा विहारी ने 58 जबकि अपना 100वां टेस्ट खेल रहे विराट कोहली ने 45 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने पर रविंद्र जडेजा 45 जबकि रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर खेल रहे थे. श्रीलंका की तरफ से लसिथ एंबुलदेनिया ने दो विकेट चटकाए थे. पहले दिन पंत की बल्लेबाजी बेहतरीन रही, भले ही शतक से वो चूक गए लेकिन टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे. दूसरे दिन भारतीय टीम 450 के स्कोर से आगे का स्कोर खड़ा करना चाहेगी, इसके लिए जडेजा को जमकर बल्लेबाजी करनी होगी.

India vs Sri Lanka, 1st Test Day 2 Live Cricket Score Updates online from Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium, Mohali 

शेन वार्न के निधन पर भारतीय खिलाड़ियों ने शोक में काली पट्टी बांधकर =मैदान पर उतरे हैं.

विराट कोहली ने पूरा किया मैचों की 'सेंचुरी', 100 मैच खेलने वाले 12वें भारतीय बनेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, India Vs Sri Lanka 03/04/2022 Insl03042022205704, India Vs Sri Lanka 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com