विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2022

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्थ स्टेडियम, पर्थ में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक रोमांचक हुए ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर फुल गेंद को कवर्स ड्राइव किया और एक रन हासिल किया| 60/5 भारत|

9.5 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|

9.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! अपर कट का प्रयास था लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

9.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

9.2 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार फ्लिक शॉट| ये तो स्काई की ताक़त है| पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया गेंद को फाइन लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| भारत को इस बल्लेबाज़ से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Anrich Nortje. IND 59/5 (9.2 Ov). CRR: 6.32

9.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार कवर्स की तरफ गेंद को लॉफ्ट किया और गैप से  दो रन हासिल कर लिया|

8.6 ओवर (1 रन) एक रन!!! इसी के साथ लुंगी एनगिडी के एक और सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!!! क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के कार्तिक ने अपना खाता खोला!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|

8.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|

दिनेश कार्तिक बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कॉट कगिसो रबाडा बोल्ड लुंगी एनगिडी| कमाल का कैच रबाडा द्वारा| वाओ!! एक गेंदबाज़ द्वारा इस तरह का कैच तो काबिले तारीफ है दोस्तों| इनफॉर्म बल्लेबाज़ हार्दिक भी अब पवेलियन की तरफ लौट गए| लुंगी के खाते में गई चौथी विकेट| छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को परेशान किया| पुल किया, नीचे ही रखना चाहते थे लेकिन बल्ले के उपरी हिस्से को लगकर फाइन लेग की तरफ हवा में गई गेंद| फ्लैट जा रही थी और ज़मीन पर गिरने ही वाली थी कि फील्डर रबाडा ने तजी से भागते हुए आगे की तरफ डाईव लगाई और गेंद को कैच में तब्दील कर दिया| टीम इंडिया अब मुश्किल में फंस गई है| 49/5 है भारत| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: WICKET! Hardik Pandya c Kagiso Rabada b Lungi Ngidi 2 (3b, 0x4, 0x6). IND 49/5 (8.3 Ov). CRR: 5.76

8.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

7.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

7.5 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!! हवा में थी गेंद लेकिन गैप से निकल गई!! बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप फील्डर के ऊपर से निकल गई तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: Suryakumar Yadav hits Anrich Nortje for a 4! IND 47/4 (7.5 Ov). CRR: 6

7.4 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

हार्दिक पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड एनरिक नॉर्तजे| अपना पहला मुकाबला खेल रहे दीपक शून्य के स्कोर पर लौट गए पवेलियन| भारत को लगा ये चौथा झटका| नॉर्तजे के खाते की पहली विकेट| दो लगातार छोटी गेंद के बाद एक फुल बॉल डाली| बल्लेबाज़ लालच में आ गए और सामने की तरफ शॉट लगाने गए जहाँ बल्ले का बाहरी किनारा लग गया| कीपर डी कॉक की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 42/4 भारत| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: WICKET! Deepak Hooda c Quinton de Kock b Anrich Nortje 0 (3b, 0x4, 0x6). IND 42/4 (7.3 Ov). CRR: 5.6

7.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

7.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक और सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

दीपक हूडा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

6.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट कगिसो रबाडा बोल्ड लुंगी एनगिडी| 12 रन बनाकर विराट भी लौट गए पवेलियन| एक और सफलता लुंगी को हासिल होती हुई| छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| विराट उसपर पुल शॉट लगाने गए लेकिन गति से लेट हो गए| गेंद ने बल्ले का उपरी हिस्सा लिया और फाइन लेग बाउंड्री की तरफ प्रस्थान कर गई| हवा में थी इस वजह से फील्डर रबाडा को कैच करने का मौका मिल गया| अपने बाएँ ओर भागते हुए रबाडा ने सीमा रेखा के ठीक आगे कैच को लपक लिया| इस विकेट से भारत को एक बड़ा झटका लगा होगा| 41/3 भारत|

6.4 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|

6.3 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

6.2 ओवर (4 रन) एक और चौका! पहला ऑफ़ साइड पर तो दूसरा लेग साइड पर| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री लाइन की ओर| गैप मिला और चार रन मिला| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: Virat Kohli hits Lungi Ngidi for a 4! IND 41/2 (6.2 Ov). CRR: 6.47

6.1 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव!!! विराट कोहली स्पेशल!! चौका मिलेगा टीम इंडिया को यहाँ पर!!! ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की दिशा में ड्राइव किया| कवर फील्डर के पास गेंद को रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 18: Virat Kohli hits Lungi Ngidi for a 4! IND 37/2 (6.1 Ov). CRR: 6

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 33/2 भारत| फ़िलहाल क्रीज़ पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...

5.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर जाकर लेग साइड पर शॉट लगाने गए थे स्काई लेकिन अतिरिक्त गति और उछाल से पूरी तरह से बीट हो गए| 6 के बाद 33/2 भारत|

5.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

5.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ स्काई ने खोला अपना खाता| पड़कर अंदर आई गेंद| डिफेंड करने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|

5.2 ओवर (1 रन) स्वीट सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

5.1 ओवर (4 रन) बाईज के रूप में आई बाउंड्री| इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर भी स्विंग से चकमा खा गए और उनको छोड़ते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com