आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा और इस बहुप्रतीक्षित मैच पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें होंगी. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड काफी बेहतर है. दोनों देश सात बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं. टीम इंडिया ने इस दौरान 5 बार जीत दर्ज की है तो एक बार पाकिस्तान को सफलता मिली है, वहीं एक मैच टाई पर समाप्त हुआ था, जिसे भारत ने बॉल-आउट में जीत था. वहीं इस महामुकाबले से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने इस मुकाबले की विजेता टीम की भविष्यवाणी की है. वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के अहम मैच में भारत को जीत का प्रबल दावेदार करार दिया. भारत ने आयरलैंड पर जीत के साथ इस आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की, जबकि पाकिस्तान को सह-मेजबान अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर तक चले मैच में हार का सामना करना पड़ा.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
गेल ने रविवार को खेले जाने वाले मैच को लेकर 'आईसीसी' से कहा,"उनकी (पाकिस्तान) टीम का मनोबल गिरा हुआ है और उलटफेर वाली हार के बाद सीधे भारत जैसी परंपरागत रूप से मजबूत टीम के खिलाफ खेलना एक बड़ी चुनौती है." गेल ने हालांकि माना कि पड़ोसी देशों के बीच नीरस मुकाबले के बारे में सोचना मूर्खता होगी. उन्होंने कहा,"भारत जीत का प्रबल दावेदार होगा लेकिन यह भारत बनाम पाकिस्तान का विश्व कप मुकाबला है. आप कुछ भी हल्के में नहीं ले सकते है."
जमैका के इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि भारत को चुनौती देने के लिए पाकिस्तान को एकजुट होकर खेलना होगा. उन्होंने कहा,"जहां तक पाकिस्तान की बात है, उनके पास अब समय गंवाने का मौका नहीं है. उन्हें न्यूयॉर्क शहर में भारत के खिलाफ टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैच के लिए फिर से एकजुट होना होगा. इसका महत्व अब (अमेरिका से हार के बाद) और भी ज्यादा हो गया है."
बता दें, पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर ग्रुप ए की पूरी तस्वीर बदल दी थी. ऐसे में अगर पाकिस्तान रविवार को होने वाला मुकाबला गंवा देती हैं तो उस पर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा होगा. ग्रुप स्टेज में टीमें चार-चार मैच खेलेंगी और भारत से हारने के बाद पाकिस्तान अधिकतम चार अंकों कर पहुंच पाएगी, जबकि अमेरिका पहले ही चार अंकों पर हैं और भारत टीम के जीतने पर चार अंक हो जाएंगे. ऐसे में पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि अमेरिका अपने आखिरी दोनों मुकाबले गंवा दें, जिसके पाकिस्तान के पास ग्रुप स्टेज में पहुंचने की उम्मीद होगी और आखिरी में फैसला नेट-रन रेट के आधार पर होगा.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK, T20 World Cup: कोहली के इस बवाली रिकॉर्ड से दहशत में पाकिस्तान, विराट का बल्ला एक बार फिर उगलेगा आग!
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, इन आंकड़ों पर दौड़ा लें नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं