विज्ञापन

IND vs NZ: 1968 के बाद से न्यूजीलैंड में नहीं मिली ट्रॉफी, 50 साल में सिर्फ 1 टेस्ट जीत, क्या इस बार टूटेगा 57 साल का सूखा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू हो रही है. भारतीय टीम पिछले 57 वर्षों से न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या भारत इस बार इतिहास बदल पाएगा?

IND vs NZ: 1968 के बाद से न्यूजीलैंड में नहीं मिली ट्रॉफी, 50 साल में सिर्फ 1 टेस्ट जीत, क्या इस बार टूटेगा 57 साल का सूखा?
भारतीय टीम
PTI

भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड दौरे पर है. जहां टी20 और वनडे सीरीज का रोमांच समाप्त हो चुका है. क्रिकेट प्रेमियों को गुरुवार (19 नवंबर 2026) से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का रोमांच देखने को मिलेगा. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन स्थित बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. मुकाबले का आगाज हो, उससे पहले बात करें न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में तो वह कुछ इस प्रकार है- 

1968 के बाद से न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को नहीं मिली है ट्रॉफी 

न्यूजीलैंड की जमीन पर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद भयावह है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 57 सालों में भारतीय टीम न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट ट्रॉफी नहीं जीत पाई है.

न्यूजीलैंड में पिछली बार भारतीय टीम को सफलता 1968 में लगी थी. उस दौरान टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी (नवाब पटौदी) थे. उनकी देखरेख में भारतीय टीम ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था. विदेशी धरती पर भारत की यह पहली टेस्ट सीरीज जीत भी थी. 

पिछले 50 सालों में सिर्फ एक टेस्ट मैच जीत पाई है भारतीय टीम 

यही नहीं पिछले 50 सालों में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में केवल एक टेस्ट मुकाबले में जीत मिली है. 2009 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 10 विकेट से बाजी मारने में कामयाब हुई थी. इससे पहले भारत को जनवरी 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में आठ विकेट से जीत मिली थी. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 65 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम को 22 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम 16 मैचों में बाजी मारने में कामयाब हुई है. 27 मैच ड्रॉ रहे हैं. 

पिछली बार सीरीज 2024 में आमने सामने हुई थीं दोनों टीमें 

टेस्ट क्रिकेट में पिछली बार भारत और न्यूजीलैंड की टीम 2024 में आमने सामने हुई थी. उस दौरान भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था.  उस दौरान भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर कोई टेस्ट सीरीज गंवाई थी.

यह भी पढ़ें- 'धोनी भाई, बहुत सम्मान', रोहित को जिसने बनाया ओपनर, उसके रिटायरमेंट पर भावुक हो गए 'हिटमैन'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com