विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2021

IND v ENG: ऋषभ पंत के मस्तीखोर अंदाज ने जीता सबका दिल, 'मेरा नाम है वॉशिंगटन, मुझे जाना है DC’..देखें Video

INDvENG: ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने विकेट के पीछे से मजाकिया अंदाज से फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दरअसल पहले दिन पंत जिस तरह से गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर के नाम को लेकर गाना गा रहे थे उसने फैन्स का दिल जीत लिया.

IND v ENG: ऋषभ पंत के मस्तीखोर अंदाज ने जीता सबका दिल, 'मेरा नाम है वॉशिंगटन, मुझे जाना है DC’..देखें Video
IND v ENG: ऋषभ पंत के मस्तीखोर अंदाज ने जीता सबका दिल, 'मेरा नाम है वॉशिंगटन, मुझे जाना है DC’..देखें Video
  • ऋषभ पंत का दिखा मजाकिया अंदाज
  • गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर को लेकर बना दिया मस्ती भरा गाना
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो

IND vs ENG: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की और पहले दिन 3 विकेट पर 263 रन बनाए. पहले दिन जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेली और 128 रन पर नाबाद रहे. रूट ने अपने 100वें टेस्ट में शतक जमाकर फैन्स का दिवल जीत लिया तो वहीं ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने विकेट के पीछे से मजाकिया अंदाज से फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दरअसल पहले दिन पंत जिस तरह से गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर के नाम को लेकर गाना गा रहे थे उसने फैन्स का दिल जीत लिया. हुआ ये इंग्लैंड के 70वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड बल्लेबाज सिबली को गेंद कर रहे थे, इसी ओवर में सिबली ने सुंदर की गेंद पर राक्षात्मक शॉट खेला. इसी दौरान विकेट के पीछे से पंत ने जो कहा उसे सुनकर कमेंटेटर और फैन्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. 

IPL 2021 Auction में अर्जुन तेंदुलकर समेत 1,097 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल्स

जैसे ही इंग्लिश बल्लेबाज सिबली ने गेंद को डिफेंड किया वैसे ही पंत ने विकेट के पीछे से गाना गाया और कहा, 'मेरा नाम है वॉशिंगटन, मुझे जाना है DC'. पंत के ऐसा कहना स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बीसीसीआई ने उनका एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें पंत अपने ही अंदाज में गेंदबाज को सलाह और तारीफ करते दिख रहे हैं. पहले दिन पंत विकेट के पीछे पूरी जोश में दिखाई दिए. हर गेंद के बाद पंत कुछ न कुछ कहते नजर आए जिसने मैच के पहले दिन फैन्स को झूमने पर मजबूर किया. 

IND vs ENG: विराट कोहली ने जो रूट के लिए किया यह काम, ऐसा स्पोर्ट्समैनशिप दिखाकर जीत लिया दिल

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 100वें टेस्ट मैच में भी शतक जमाकर कमाल कर दिया. वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 98, 99 और 100वें टेस्ट में शतक जमाने का कमाल किया हो. बता दें कि रूट ने अपना 98 और 99वां टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ खेला था. वहीं, अपने 100वें टेस्ट में शतक ठोककर रूट ने इतिहास रच दिया है.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Washington Sundar, India Vs England 02/05/2021 Inen02052021199339, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com