
9.5 ओवर (0 रन) अच्छी गेंदबाज़ी शार्दुल के दवारा देखने को मिला| ऑफ स्टंप के हल्की सी बाहर डाली गई यॉर्कर गेंद| जिसको बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया|
9.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए 1 रन निकाला|
9.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
9.2 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|
9.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस बार बेयर्सटो के बल्ले से आता हुआ सिक्स| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट की दिशा में और गेंद गई सीधे स्टैंड के अंदर, मिला सिक्स|
8.6 ओवर (6 रन) छक्का ओहोहो!! काफी बड़ा ओवर यहाँ पर| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लिश बल्लेबाज़| किसी भी गेंदबाज़ को सेट होने का मौका नहीं दे रहे हैं| इस बार ऊपर डाली गई थी ये गेंद जिसे सामने की तरफ उठाकर मारा| कमाल की टाइमिंग जिसकी मदद से गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
8.5 ओवर (4 रन) चौका!! शानदार स्वीप शॉट रॉय द्वारा| गेंदबाज़ पर पूरी तरह से प्रहार करते हुए| विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे स्वीप किया और स्क्वायर लेग पर गैप हासिल करते हुए अपने और टीम के खाते में चार रन जोड़ लिए|
8.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
8.3 ओवर (2 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया| नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
8.2 ओवर (4 रन) चौका!!! कैच का मौका बन सकता था मिड ऑन पर लेकिन फील्डर भुवि शायद काफी पहले उछल गए जिसकी वजह से गेंद को लपक नहीं पाए| एक मौका बन सकता था यहाँ पर अगर भुवि की जगह कोई बढ़िया फील्डर होता वहां|
8.1 ओवर (0 रन) पंच किया कृणाल की पहली गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
7.6 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बेयर्सटो ने जगह बनाकर पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर ने वहां पर गेंद को पकड़ने का प्रयास किया| लेकिन गेंद को रोकने में हुए नाकाम| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
7.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव कर दिया|
7.4 ओवर (2 रन) एक और बार दो रन हासिल करते हुए बेयर्सटो!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| फील्डर बॉल के पीछे भागे| लेकिन बल्लेबाजों को 2 रन लेने से नही रोक सके|
7.3 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर 2 रन बेयर्सटो ने हासिल कर लिया|
7.2 ओवर (2 रन) शानदार फील्डिंग यहाँ पर हार्दिक के द्वारा देखने को मिला| अपनी टीम के लिए 2 रन बचाए| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद अपने बाँए ओर डाईव लगाकर हार्दिक ने गेंद को रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन पूरा कर लिया|
7.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड ऑन की ओर पुल किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
6.6 ओवर (0 रन) रन आउट का मौका बन सकता था वहां पर| हाँ ना हुई दोनों बल्लेबाजों के बीच लेकिन अंत में सही समय पर स्ट्राइकर बल्लेबाज़ क्रीज़ में वापिस आ गए| आगे आकर लेग साइड पर खेलने गए थे रॉय लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| पॉइंट पर गई थी गेंद जहाँ से रन भागना चाहते थे लेकिन फील्डर को तेज़ी से गेंद पर आता देख इरादा बदल दिया|
6.5 ओवर (0 रन) थर्ड मैन की दिशा में गेंद को बल्ले का मुंह खोलते हुए खेला लेकिन कृणाल ने उस गेंद को फील्ड कर लिया|
6.4 ओवर (0 रन) मिस टाइम शॉट मिड ऑफ़ की तरफ| दूर से ही गेंद को ड्राइव करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन सफल नहीं हुए|
6.3 ओवर (0 रन) इस बार छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
6.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
6.1 ओवर (4 रन) चौके के साथ इंग्लैंड के 50 रन पूरे हुए| बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव| अप पर गेंद को खेला जहाँ पॉइंट फील्डर के पास कोई मौका नहीं इसे रोकने का और चार रन मिल गया| कमाल की लय में रहकर बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों ही इंग्लिश बल्लेबाज़|
6.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर खेलने का प्रयास किया लेकिन लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
5.6 ओवर (2 रन) ओवर थ्रो के रूप में आता हुआ दो रन!!! आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर बेयर्सटो ने खेला| रॉय रन लेना चाहते थे| लेकिन गेंद सीधे हार्दिक के हाथ में गई| जहाँ से उन्होंने बॉल को नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल सीधे स्टंप्स को लगती हुई मिड विकेट की दिशा में गई| जहाँ से बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन हासिल कर लिया|
5.5 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री बेयर्सटो के द्वारा आता हुआ| फुल लेंथ गेंद को इस बार लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक नही सके|
5.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इस बार फिर से बेयर्सटो के बल्ले से आता हुआ बाउंड्री| लगातार दवाव कृष्णा पर बनाते हुए बल्लेबाज़| एक और ओवरपिच गेंद डाली गई| जिसको बेयर्सटो ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से खेला| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
5.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस ओवर का दूसरा सिक्स बेयर्सटो के बल्ले से देखने को मिला| फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लॉन्ग ऑन की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
5.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
5.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (4 रन) जॉनी बेयरस्टो को शार्दूल ठाकुर : 4 रन