विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2020

India Vs Australia A: अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल ज़ीरो पर आउट, पुजारा ने अर्धशतक जमाया

India Vs Australia A के बीच खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच (Australia A vs India A, 1st Practice match) में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ए के लिए ओपनिंग पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw ) और शुभमन गिल (Shumbhman Gill) ने की

India Vs Australia A: अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल ज़ीरो पर आउट, पुजारा ने अर्धशतक जमाया
India Vs Australia A: अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल ज़ीरो पर आउट, पुजारा ने अर्धशतक ठोक पारी संभाली
  • अभ्यास मैच में चेतेश्वर पुजारा ने ठोका अर्धशतक
  • रहाणे भी शानदार फॉर्म में, अर्धशतक के करीब
  • पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल जीरो पर आउट

India Vs Australia A के बीच खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच (Australia A vs India A, 1st Practice match) में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ए के लिए ओपनिंग पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw ) और शुभमन गिल (Shumbhman Gill) ने की. टेस्ट सीरीज से पहले दोनों बल्लेबाजों के लिए खुद को साबित करने का यह सुनहरा मौका था. लेकिन दोनों भारत ए के ओपनरों की किस्मत ने साथ नहीं दिया और दोनों बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए आउट हुए. दोनों ओपनर्स बल्लेबाज के असफल होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. खासकर शॉ का असफल होना भारतीय टीम के लिए टेंशन लेकर आया है. पृथ्वी शॉ आईपीएल में भी फ्लॉप रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम को 17 दिसंबर को खेलना है. एडिलेड में खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच डे-नाइट है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के न होने से पहले टेस्ट में ओपनर के लिए एडिलेड में पृथ्वी शॉ ही मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. लेकिन अभ्यास मैच में फ्लॉप होने से भारतीय टीम मैनेजमेंट अब टेंशन में आ गई होगी. शॉ को अब तक 4 टेस्ट मैचों में करीब 56 की औसत से रन बनाए हैं. 

AUS vs IND: दूसरे टी-20 से ठीक पहले मिचेल स्टार्क ने लिया नाम वापस, पूरे टी-20 सीरीज से हुए बाहर

ऐसे हुए आउट 
पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल तेज गेंदबाजी के सामने असहज नजर आए. शुभमन गिल दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही आउट हो गए, गिल भी अपना खाता नहीं खोल पाए. वहीं, पृथ्वी शॉ को गेंदबाज जेम्स पैटिंसन ने विकेटकीपर टीम पेन के द्वारा कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई. शुभमन गिल को माइकल नेसर (Michael Neser) ने स्लिप में कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई. इन दो बल्लेबाजों के अलावा हनुमा बिहारी 15 रन बनाकर आउट हुए. 

NZ vs WI 1st Test: केन विलियमसन ने रचा इतिहास, साढ़े 10 घंटे बल्लेबाजी कर बनाया यह खास रिकॉर्ड

रहाणे और पुजारा ने पारी संभाली
अभ्यास मैच में पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने अर्धशतक जमाकर साबित कर दिया कि टेस्ट सीरीज में वो काफी अहम होने वाले हैं. अपनी पारी में पुजारा ने 140 गेंद का सामना किया है. पुजारा 54 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा कप्तानी कर रहे रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भी पुजारा का अच्छा साथ दिया है. दोनों जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. रहाणे भी 35 रन से ज्यादा का स्कोर अबतक बना चुके हैं. दोनों के बीच ये खबर लिखे जाने तक 70 रन से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheteshwar Arvind Pujara, Shubman Gill, Prithvi Pankaj Shaw, Ajinkya Madhukar Rahane, Australia Vs India 12/17/2020 Auin12172020195482, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com