विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2021

India vs England 3rd Test: कब और कहां LIVE देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच

IND vs ENG 3rd test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबा के मोटेरा स्टेडियम (Sardar Patel Stadium, Motera, Ahmedabad) में खेला जाएगा. सीरीज का यह तीसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा जो गुलाबी गेंद से खेला जाएगा

India vs England 3rd Test: कब और कहां LIVE देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच
कहां LIVE देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच
  • भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच 24 फरवरी से खेला जाएगा
  • अहमदाबाद के मोटेरा में होगा डे-नाइट टेस्ट मैच
  • 2014 के बाद पहली बार मोटेरा में खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच

IND vs ENG 3rd test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम (Sardar Patel Stadium, Motera, Ahmedabad) में खेला जाएगा. सीरीज का यह तीसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा जो गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक 2 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें 1 में भारत को जीत और 1 टेस्ट मैच ड्रा रहा है. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था. यह डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला गया था. 

अब तक कुल 16 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 8 टेस्ट मैच सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेले हैं. डे-नाइट टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कमाल का रिकॉर्ड रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने अबतक एक भी डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं हारा है. ऑस्ट्रेलिया के अलावा पाकिस्तान ने 4 डे-नाइट टेस्ट, इंग्लैंड 2, न्यूजीलैंड 3, भारत 2, वेस्टइंडीज 3, साउथ अफ्रीका दो, जिम्बाव्बे 1, बांग्लादेश 1 और श्रीलंका 3 डे-नाइट टेस्ट खेले हैं. 

IND vs ENG: दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, करीब 700 करोड़ की लागत से बना- जानें मोटेरा की खास बातें..

इसके अलावा भारत ने अपना पहला डे-नाइ टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गॉर्डन में 2019 में खेला था. जिसे भारतीय टीम जीतने में सफल रही थी. वहीं दूसरा डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेला था. जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतने में सफल रही थी. अब भारतीय टीम अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का तीसरा डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने वाली है. वहीं, भारत में यह दूसरा डे-नाइट टेस्ट मैच होगा जो भारतीय टीम खेलने मैदान पर उतरेगी.

डे-नाइट टेस्ट मैच का समय

डे-नाइट टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा

लाइव टेलीकास्ट टीवी पर

डे-नाइट टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार नेटवर्क करने वाला है.

PSL: चीनी खिलाड़ी से रमीज राजा ने पूछा, चीन में क्रिकेट को क्या कहते हैं, मिला ऐसा रोचक जवाब...देखें Video

डे-नाइट टेस्ट मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर होगा, इसके अलावा  जियो क्रिकेट एप्स पर भी लाइव मैच का मजा फैन्स भारत में ले सकते हैं.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs England 02/24/2021 Inen02242021199341, Sardar Patel Stadium Motera Ahmedabad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com