विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2021

Ind vs End, 1st Test: यह कारनामा करने वाले जो. रूट टेस्ट इतिहास के 143 साल में केवल नौवें बल्लेबाज बने

India vs England 1st Test: बता दें कि रूट चेन्नई में भारत में अपना सातवां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. और खास बात यह है कि  साल 2012 दिसंबर से खेले  इन सातों टेस्ट मैच के हर मुकाबले में रूट ने अर्द्धशतक जड़ा है. और यह बात समझाने के लिए काफी है कि रूट की तकनीक बाकी इंग्लिश बल्लेबाजों के मुकाबले भारतीय पिचों पर कितनी ज्यादा मुफीद है. 

Ind vs End, 1st Test: यह कारनामा करने वाले जो. रूट टेस्ट इतिहास के 143 साल में केवल नौवें बल्लेबाज बने
India vs England 1st Test: जो. रूट ने हाल ही में अपना कद और ऊंचा किया है
नई दिल्ली:

इंग्लिश कप्तान जो. रूट (Joe Root) ने चार मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट से ही टीम विराट की जड़ें खोदनी शुरू कर दी हैं. शुक्रवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के दिन जो रूट (Joe Root) ने बेहतरीन शतक जड़ा. और इस पारी के साथ ही इंग्लिश कप्तान ने पिछले लगातार तीन टेस्ट में शतक जड़ने के कारनामे को अंजाम दे डाला. जे. रूट चेन्नई टेस्ट के पहले दिन 128 रन बनाकर नाबाद हैं. इस पारी के लिए उन्होंने 197 गेंद खेलीं और 14 चौके और एक छक्का लगाया. रूट श्रीलंका से लगातार दो शतक जड़कर भारत पहुंचे थे, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल था. 

यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव को नहीं चुना गया, तो दिग्गजों और फैंस ने कुछ ऐसे दी प्रतिक्रिया 

बता दें कि रूट चेन्नई में भारत में अपना सातवां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. और खास बात यह है कि  साल 2012 दिसंबर से खेले  इन सातों टेस्ट मैच के हर मुकाबले में रूट ने अर्द्धशतक जड़ा है. और यह बात समझाने के लिए काफी है कि रूट की तकनीक बाकी इंग्लिश बल्लेबाजों के मुकाबले भारतीय पिचों पर कितनी ज्यादा मुफीद है. 

वहीं, जो रूट का यह शतक 100वें टेस्ट में आया है और वह सौवें टेस्ट में शतक बनाने वाले टेस्ट इतिहास के सिर्फ नौवें बल्लेबाज बन गए. जो. रूट से पहले इंग्लैंड के कोलिन काउड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलक स्टीवर्ट, इंजमाम-उल-हक, रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, हाशिम अमला ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने टेस्ट में अपने 100वां शतक बनाने का कारनामा किया था. इसमें भी रिकी पोंटिंग स्पेशल हैं क्योंकि कंगारू पूर्व कप्तान इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था. पोंटिंग ने  साल 2006 में सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में यह कारनामा किया था. 
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, India Vs England 2020-21, India Vs England 02/13/2021 Inen02132021199340, Cricket, MA Chidambaram Stadium Chennai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com