विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2011

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तैयार हैं धोनी के योद्धा

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और टीम की तैयारियों पर संतोष जताया।
मेलबर्न:

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और टीम की तैयारियों पर संतोष जताया। धोनी का कहना था कि वह खुश है कि टीम के सारे खिलाड़ी फिट हैं और पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज को जीतने के बारे में अभी से नहीं सोच रहे हैं, बल्कि मैच-दर-मैच विरोधी टीम को पस्त करने पर उनका ध्यान है। धोनी ने खुद पर या खिलाड़ियों पर किसी किस्म का दबाव होने की बात खारिज की और कहा कि हर कोई अपना 100 फीसदी देगा। माइकल क्लार्क की तरह धोनी ने पहले टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश की घोषणा अभी नहीं की है।धोनी ने कहा, पिछले कुछ समय में कई बार हमें जहीर की कमी महसूस हुई है। हमने जहीर और इशांत को कुछ समय आराम दिया। उन्होंने अभ्यास मैचों में और अभ्यास सत्र में गेंदबाजी की। वे अच्छी तरह फिट हो रहे हैं। अभी दो और दिन हैं और हम जानते हैं कि इन दो दिनों में काफी कुछ हो सकता है। उम्मीद है कि वे चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, हमने जहीर और इशांत के प्रति काफी सतर्कता बरती है, जितनी हम बरत सकते थे। हमने उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की है। खिलाड़ियों ने भी इसमें अपनी भूमिका अदा की है, उन्होंने मैदान से बाहर जिम और रिहैब सत्र में काफी मेहनत की है। उन्होंने अभ्यास में भी काफी प्रयास किया है। हम उम्मीद लगाए हैं कि उन्हें कोई चोट नहीं लगे।(इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया दौरा, महेंद्र सिंह धोनी, बॉक्सिंग डे टेस्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com