Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Advertisement
Read Time: 15 mins
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन पूरा किया| 10 के बाद 87/0 राजस्थान|

9.5 ओवर (6 रन) छक्का! बहुत लम्बा शॉट!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी तीसरे टियर में दर्शकों के बीच| लेंथ गेंद पर बटलर कहाँ बख्शने वाले हैं भाई!!

9.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| बोलर ने भागते हुए बॉल को रोक दिया|

9.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| गुड लेंथ गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला, गैप से सिंगल हासिल हुआ|

9.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाहर की गेंद को कट किया और कवर से सिंगल हासिल किया| एक और महंगा ओवर हुआ समाप्त| 9 के बाद 78/0 राजस्थान|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आयेंगी| 9 ओवर के बाद 77 बिना किसी नुकसान के राजस्थान| फ़िलहाल क्रीज़ पर बटलर और पडिकल ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को अभी भी पहले विकेट की तलाश है...

8.6 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

8.4 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद पैड्स लाइन पर डाली गई| बटलर ने लेग साइड की तरफ खेलकर सिंगल निकाला|

8.3 ओवर (4 रन) चौका! पहले बाउंड्री और अब मैक्सिमम!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| बटलर ऑन फायर!!

8.2 ओवर (6 रन) छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की ले में हैं बटलर और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है|

8.1 ओवर (1 रन) अच्छी फील्डिंग अपनी गेंदबाजी पर| आगे आकर गेंद को सामने की तरफ खेला| कुलदीप ने हाफ स्टॉप किया, सिंगल ही मिल पाया|

7.6 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ इस बार आगे की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया| 63/0 राजस्थान|

7.5 ओवर (4 रन) चौका!! ख़राब लाइन गेंदबाज़ द्वारा डाली गई यहाँ पर!!! लेग स्टंप के काफ़ी बाहर अक्षर गेंद को डाल बैठे| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप किया| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर को बीट करती हुई गेंद गई लेग साइड बाउंड्री के पार चार रनों के लिए|

7.4 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार स्लॉग स्वीप!!!कमाल की बल्लेबाज़ी देव द्वारा| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और बल गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका|

7.3 ओवर (1 रन) बढ़िया फील्डिंग पॉइंट फील्डर द्वारा| अच्छे तरीके से तेज़ शॉट को रोका और एक बाउंड्री बचाई| रिवर्स शॉट खेला गया था यहाँ पर बटलर द्वारा|

7.2 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.1 ओवर (0 रन) पहली ही गेंद पर बड़े शॉट का प्रयास| संपर्क सही नहीं हो पाया| कोई रन नहीं|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद को जोस ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप में खेलकर रन भाग गए|

6.5 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल!! बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

6.4 ओवर (4 रन) चौका! कड़क स्वीप शॉट!! वन बाउंस चौका मिल गया| दबाव इस बल्लेबाज़ के ऊपर से कम होगा यहाँ पर| खराब गेंद नहीं थी लेकिन उसे ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खींचकर मारा और गैप से चार रन बटोर लिया|

6.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! कट लगाने गए लेकिन गेंद की लाइन से बीट हो गए| कोई रन नहीं मिला|

6.2 ओवर (1 रन) अच्छी गेंद| हलके हाथों से जोस ने इसे पॉइंट की तरफ खेला और रन भाग लिया|

6.1 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

कुलदीप यादव को बॉल थमाई गई है...

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 44 बिना किसी नुकसान के राजस्थान| फ़िलहाल संजू की सेना के दोनी सलामी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर टिके हुए हैं| दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को होगी पहले विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और रन बटोरा| 44/0 राजस्थान| आक्रामक शुरुआत हो चुकी है यहाँ पर|

5.5 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|

5.4 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बार लॉन्च कर दिया है मिड विकेट के ऊपर से और छह रन बटोर लिए| पहला ओवर खलील का अच्छा रहा था लेकिन इस दूसरे ओवर में बटलर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए| इस तरह की लेंथ बॉल आप बटलर को नहीं डाल दकते|

5.3 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा कवर्स फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

5.2 ओवर (2 रन) लाजवाब फील्डिंग वॉर्नर द्वारा| बेहतरीन स्टॉप किया है, घेरे के अंदर से सीमा रेखा तक भागते हुए बॉल को बाउंड्री पार जाने से बचा लिया| लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मार दिया था|

5.1 ओवर (6 रन) छक्का! पहली ही गेंद पर लॉन्च करके सीधा स्टैंड्स में बॉल को डिपोजिट कर दिया| आधा दर्जन रन मिल गए| पैरों की गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया बटलर ने और छह रन बटोर लिए|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
NDTV Election Carnival : Gurugram में Rao Inderjit Singh को टक्कर दे पाएंगे Raj Babbar?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: