भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपने बल्ले से तो विरोधी टीम पर कहर बरपा ही रहे हैं, लेकिन अब उनका एक अलग अंदाज भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. मैदान के बाहर जब उनसे उनके फेवरेट गाने के बारे में पूछा गया तो अभिषेक ने न सिर्फ उस पंजाबी सॉन्ग का नाम बताया बल्कि गाकर भी सुनाया. उनका ये क्यूट अंदाज देख फैंस क्रेजी हो गए हैं और कमेंट बॉक्स में रिएक्शन की बाढ़ आ गई.
अभिषेक ने जीता फैंस का दिल
अभिषेक शर्मा ने बिना किसी हिचक के बताया कि, 'मैं तीर ते ताज गाना सुन रहा हूं. ये बहुत ही तगड़ा गाना है.' इसके बाद क्रिकेटर ने गाना गाकर भी सुनाया. गाना सुनते ही एक यूजर ने लिखा, 'वो शेरा है और अपना जलवा दिखा रहा है,' एक दूसरे फैन ने लिखा, 'उसकी सिंगिंग तो बस लाजवाब है,' एक अन्य ने बहुत ही प्यारे अंदाज में पूछा, 'अभिषेक की आवाज इतनी परफेक्ट कैसे है? एक अन्य ने लिखा, 'ये गाना इस पंजाबी मुंडे को बहुत पसंद है.' एक अन्य ने लिखा, 'वो गा रहा है और उसका फेवरेट है क्योंकि वो शेरा है.'
दरअसल, ये वही गाना है जिसका जिक्र सूर्यकुमार यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद किया था. वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने उन पलों को शेयर किया था, जिन्होंने टीम की सफलता को प्रेरित किया. द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कैप्टन सूर्या ने खुलासा किया कि निर्णायक मोड़ प्रोटियाज से हार के बाद आया. माहौल को बेहतर बनाने के लिए, टीम के वीडियो विश्लेषक ने पिछले दो वर्षों में खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को प्रदर्शित करने वाला दस मिनट का एक असेंबल तैयार किया.
सूर्यकुमार यादव ने बताया, 'बल्लेबाजों के लिए एक रील बाहुबली गाने पर सेट की गई थी, और गेंदबाजों के लिए एक रील केसरी 2 के 'ओ शेरा तीर ते ताज' पर सेट की गई थी. ये छोटे-छोटे पल एक टीम को मजबूत बनाते हैं. इस मनोवैज्ञानिक 'रीसेट' ने भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने से पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करने में मदद की.
दरअसल, 'तीर ते ताज' एक प्रसिद्ध पंजाबी सॉन्ग है, जिसे मूल रूप से मनमोहन वारिस, कमल हीर और संगतार ने गाया है. यह गाना फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में 'ओ शेरा - तीर ते ताज' के नाम से शामिल किया गया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं