Ben Stokes Bold Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ने शतकीय पारी खेली. एक समय ऐसा लग रहा था की दोनों बल्लेबाज़ अभी और आगे खेलेंगे लेकिन इंग्लैंड के तरफ से इस सीरीज में पहली बार गेंदबाज़ी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Clean Bowled) को अपने पहले ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. पहले सत्र में रोहित और गिल पूरी तरह नियंत्रण में दिखे जिसमें भारत का दबदबा रहा. लंच ब्रेक के समय स्टोक्स को गेंद के साथ वॉर्मअप करते हुए देखा गया, जिससे संकेत मिला कि वह जल्द ही गेंदबाजी कर सकते हैं. इंग्लैंड के कप्तान ने लंच के बाद दूसरा ओवर फेंका और पहली ही गेंद पर रोहित को क्लीन बोल्ड कर दिया.
Ben stokes 🫢 pic.twitter.com/13dMcD2R8G
— सक्षम¹⁸ (@18kingvk) March 8, 2024
Ben Stokes gets a wicket on the first ball.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 8, 2024
- What a start by Stokes.pic.twitter.com/4BldFtY2iz
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टोक्स को अपने स्टंप्स तोड़ते हुए देखकर, रोहित पूरी तरह से आश्चर्य में लग रहे थे क्योंकि अब तक मैच में इंग्लैंड के अन्य तेज गेंदबाजों ने शायद ही उन्हें परेशान किया हो लेकिन, रोहित से ज्यादा हैरानी स्टोक्स के इंग्लैंड टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ ने जताई.
Ben Stokes - makes things happen...!!!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 8, 2024
Mark Wood just couldn't believe it. 🤣 pic.twitter.com/a7LT50Z6tz
स्टोक्स ने जून 2023 से इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी नहीं की थी. मार्क वुड और जेम्स एंडरसन जैसों ने अपने हाथ सिर पर रख लिया. यहां तक कि इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी अपने हाथ अपने चेहरे पर रख लिए था. शायद बीच में जो कुछ हुआ था उस पर अपनी हंसी छिपा रहे थे. रोहित शर्मा के आउट होने के कुछ देर बाद ही शुबमन गिल भी पवेलियन लौट गए लेकिन, इस बार, यह जेम्स एंडरसन थे जिन्होंने दूसरे सेट बल्लेबाज गिल को आउट किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं